Image Slider

होमताजा खबरकृषिबैटरी पावर वीडर मशीन से किसान कर सकते हैं निराई-गुड़ाई और मिट्टी चढ़ाने का काम

Last Updated:

भागलपुर की एग्रो-टेक फर्म ने किसानों के लिए बैटरी ऑपरेटेड मैनुअल पावर वीडर बनाया है. पावर वीडर दो मॉडल में आता है 26 वोल्ट और 48 वोल्ट, इसमें 48 वोल्ट और 12 एम्पियर की दमदार बैटरी का उपयोग किया गया है. जिसमें आप आवश्यकतानुसार रोटावेटर और रीजर को लगा सकते है,18 इंच रोटावेटर,8 इंच से लेकर 2 फीट या 20 इंच की दूरी वाली फसलों के लिए 18 इंच का रोटावेटर लगाया जा सकता है. 7 इंच रोटावेटर, कम दूरी वाली फसलों की निराई-गुड़ाई के लिए 7 इंच का रोटावेटर इस्तेमाल होता है. आगे से निराई-गुड़ाई करने के साथ-साथ पीछे रीजर लगाकर फसलों पर मिट्टी चढ़ाने का काम भी एक साथ किया जा सकता है.

बहराइच: आधुनिक तकनीक के इस दौर में कृषि क्षेत्र को सुगम और किफायती बनाने के लिए नए-नए नवाचार हो रहे हैं. इसी कड़ी में, बिहार के भागलपुर में स्थित एग्रो-टेक फर्म ने किसानों के लिए एक विशेष बैटरी ऑपरेटेड मैनुअल पावर वीडर तैयार किया है. यह उपकरण विशेष रूप से सब्जी उगाने वाले और लाइन से लाइन खेती करने वाले छोटे व सीमांत किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है.

क्या हैं इस पावर वीडर की मुख्य खासियत

कंपनी के प्रतिनिधि प्रज्ञांशु शुक्ला के अनुसार, यह पावर वीडर दो मॉडल में आता है 26 वोल्ट और 48 वोल्ट, इसमें 48 वोल्ट और 12 एम्पियर की दमदार बैटरी का उपयोग किया गया है. जिसमें आप आवश्यकतानुसार रोटावेटर और रीजर को लगा सकते है,18 इंच रोटावेटर,8 इंच से लेकर 2 फीट या 20 इंच की दूरी वाली फसलों के लिए 18 इंच का रोटावेटर लगाया जा सकता है. 7 इंच रोटावेटर, कम दूरी वाली फसलों की निराई-गुड़ाई के लिए 7 इंच का रोटावेटर इस्तेमाल होता है. आगे से निराई-गुड़ाई करने के साथ-साथ पीछे रीजर लगाकर फसलों पर मिट्टी चढ़ाने का काम भी एक साथ किया जा सकता है. यह मशीन सिंगल चार्जिंग में एक बैटरी पर लगातार डेढ़ से दो घंटे तक काम कर सकती है. डबल बैटरी के इस्तेमाल से किसान इसे चार्ज कर पूरे दिन उपयोग में ला सकते हैं.

किसानों को कितना होगा आर्थिक लाभ

पारंपरिक तरीकों या लेबर के माध्यम से मक्के या सब्जियों की निराई-गुड़ाई और मिट्टी चढ़ाने में प्रति एकड़ लगभग ₹4,000 से ₹5,000 का खर्च आता है. लेकिन इस बैटरी पावर वीडर के इस्तेमाल से किसान प्रति एकड़ ₹3,000 से ₹3,500 तक की सीधी बचत कर सकते हैं. यह मशीन 1 से 2 दिनों में पूरे एक एकड़ खेत की निराई-गुड़ाई का काम आसानी से निपटा देती है.

कीमत और सब्सिडी की जानकारी

इस पावर वीडर की बाजार में कीमत लगभग ₹55,000 है. लेकिन DCL ट्रस्ट कम्युनिटी लाइवलीहुड और उद्यमी महिला FPO के माध्यम से खरीदारी करने पर किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलता है, जिससे यह डबल बैटरी के साथ मात्र ₹45,000 में उपलब्ध कराया जा रहा है. इच्छुक किसान भाई इस पावर वीडर की जानकारी या खरीदारी के लिए TCL संस्था से संपर्क कर सकते हैं या सीधे कंपनी प्रतिनिधि प्रज्ञांशु शुक्ला के मोबाइल नंबर 8052961935 पर संपर्क कर सकते हैं. या अगर हमारे किसान भाई चाहे तो इनसे जानकारी लेकर जहां से चाहे वहां से खरीद सकते हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||