Image Slider

Last Updated:

Jodhpur Navratri Garba: जोधपुर में नवरात्रि के दौरान ‘चक्र’ नाम से भव्य गरबा इवेंट आयोजित किया जा रहा है. आयोजन का उद्देश्य गरबा के साथ सामाजिक पहल को बढ़ावा देते हुए बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों के लिए फंड जुटाना है. इससे प्राप्त राशि सरकारी स्कूलों के विकास, बच्चों की पढ़ाई सामग्री और अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च की जाएगी. आयोजन मनोरंजन के साथ सामाजिक योगदान का संदेश भी देगा.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: जोधपुर में नवरात्रि के रंग के बीच गरबा आयोजन की तैयारियां अब तेज हो गई हैं. इस बार शहर में होने वाला गरबा सिर्फ डांस और मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों के लिए मदद जुटाने की पहल भी की जाएगी. रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मेरीडियन और रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर आर्या की ओर से 16 अक्टूबर को ‘चक्र’ नाम से भव्य फंडरेजर गरबा इवेंट आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम बरगद बाग, नोवोटेल के पास स्थित ग्राउंड में होगा. आयोजकों के अनुसार, जोधपुर में पहली बार गरबा को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है.

‘चक्र’ की खास बात यह है कि आयोजन से होने वाली कमाई को सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा. इसमें सरकारी स्कूलों में विकास कार्य, बच्चों के लिए पढ़ाई की सामग्री और क्लासरूम तैयार कराने जैसे कार्य शामिल हैं. इसके साथ ही अस्पतालों में वार्ड डेवलपमेंट और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए भी राशि का उपयोग किया जाएगा. यानी इस बार गरबा की ताल के साथ शहर के लोगों की भागीदारी बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों तक भी पहुंचेगी. आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक रात का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के लिए योगदान देने का माध्यम बनाने की कोशिश है.

गरबा से अलग होगा अनुभव, लाल थीम में सजेगा पूरा आयोजन
आयोजकों के मुताबिक ‘चक्र’ को सामान्य गरबा आयोजनों से अलग अनुभव देने की तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम में कई नए तरह के अनुभव और गतिविधियां शामिल की जाएंगी. नवरात्रि में मां की आराधना को ध्यान में रखते हुए पूरे आयोजन की सजावट लाल रंग की थीम पर आधारित होगी. हालांकि, लोगों पर किसी तरह का ड्रेस कोड या कलर थीम अनिवार्य नहीं होगी और वे अपनी पसंद के कपड़ों में शामिल हो सकेंगे. आयोजन के एंट्री पास जल्द जारी किए जाएंगे और उनकी कीमत सहित पूरी जानकारी आयोजकों के सोशल मीडिया पेज के माध्यम से साझा की जाएगी. आयोजकों के अनुसार, ‘चक्र’ को आगे केवल गरबा तक सीमित न रखकर सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक बड़े मंच के रूप में विकसित करने की योजना है.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||