Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Mon, 28 Sep 2026 08:49 AM IST

तिलक नगर में आप विधायक की टीम के वीडियोग्राफर को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में आम आदमी पार्टी पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने मांग की मांग कर रही है। जिसे लेकर रविवार देर शाम आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 


दिल्ली डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए। रविवार को सड़क की जांच के दौरान उस समय विवाद बढ़ गया, जब आप विधायक के साथ पहुंचे वीडियोग्राफर ने वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इसी दौरान मंत्री ने युवक को थप्पड़ मार दिया। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवावार देर शाम प्रदर्शन किया। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक जनरैल सिंह और विधायक कुलदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीसीपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सड़क पर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। 


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||