Image Slider

ज्योति सिंह/प्रवीण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sun, 27 Sep 2026 07:56 AM IST

कालकाजी पार्क में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद जब इन कॉलेजों के आसपास अमर उजाला ने सुरक्षा का जायजा लिया तो इस इलाके से रोजाना गुजरने वाली महिलाओं ने बताया कि कॉलेज के आसपास रास्तों में डर बना रहता है। वहीं, कुछ हिस्सों में पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी।


दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज के आसपास दिख का अंधेरा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

चाणक्यपुरी साउथ कैंपस क्षेत्र के पास स्थित है। यह दिल्ली का वह इलाका है, जहां कई देशों का दूतावास हैं, वीआईपी आवाजाही है और सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी हमेशा नजर आती है। हालांकि शाम ढलते ही इलाके की कुछ सड़कों और रास्तों पर कॉलेज से निकलने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं काे डर का एहसास होने लगता है। इस मुख्य सड़क पर शाम के वक्त तक चलने वाली दो महिला कॉलेज, मैत्री और जीसस एंड मैरी कॉलेज है। इसके आसपास दिन में सामान्य दिखने वाला माहौल शाम होते-होते कई जगह अंधेरे और सुनसान रास्तों में बदल जाता है। 


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||