Image Slider

दिल्ली के आनंद विहार थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले को महज सात घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।


पुलिस ने 19 वर्षीय मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 17 और 15 साल के दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन के इलाके में नई बस्ती की गली नंबर 16 में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टेक्निकल जानकारी और स्थानीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल तीनों लोगों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||