Image Slider

-वैशाली में अनुराग भटनागर और कौशांबी में उर्मिल अरोड़ा के आवास पर हुआ आयोजन
-पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने गणपति की पूजा कर क्षेत्रवासियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की 

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली और कौशांबी क्षेत्र में गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सेक्टर-1 वैशाली स्थित समाजसेवी अनुराग भटनागर के आवास और कौशांबी की पार्क स्ट्रीट लाइन में प्लॉट एरिया की महामंत्री एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष उर्मिल अरोड़ा के यहां आयोजित गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। दोनों स्थानों पर विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्रवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई। सेक्टर-1 वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की कि सभी लोग खुशहाल और स्वस्थ रहें तथा क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे। गणेश महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

समाजसेवी अनुराग भटनागर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गणेश जी की पूजा के साथ भक्तों ने मंगलकामना की। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और सभी के जीवन से बाधाएं दूर कर सुख-शांति प्रदान करें, यही प्रार्थना है। कार्यक्रम में प्रीति भटनागर, छवि कोहली, अशोक गुप्ता, गीता गुप्ता, वंशिका भटनागर, आर्यवीर भटनागर, सीमा ध्यानी, सक्षम ध्यानी, लता नेगी, सिमरन नेगी, रूबी कपूर, वैशाली कपूर, नुकुल कपूर, रवि कपूर, शिवायाना कपूर, संदीप कुमार वर्मा, रानी वर्मा, आयुषी वर्मा, सुमित वत्स, साक्षी वत्स, सोनल वर्मा, अमित वर्मा, कावेरी चौहान, आर्यन चौहान, मधु मंगल कुमार, पूनम गुप्ता, नवीन खोलिया, दुर्गेश वासने, संजीव चौहान, सतीनाथ झा, रेनू कटारिया, हरि कुमार बंसल, सविता बंसल, रेनू ग्रोवर, अरुण ग्रोवर, अनु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कौशांबी स्थित पार्क स्ट्रीट लाइन में उर्मिल अरोड़ा के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव में भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम में पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के स्वस्थ, प्रसन्न और सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि सभी लोग हर तरह की परेशानी और दुविधा से दूर रहें तथा क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गणपति पूजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कौशांबी के कार्यक्रम में सुभाष चंद्र अरोड़ा, प्रियंका अरोड़ा, राजदुलारी, कुसुम बहल, मुनेष चौहान, राज शर्मा, विनोद शर्मा, मंजू शर्मा, रीना मिगलानी, मंजू यादव, पूनम हजेला, अनीता शर्मा, रितु, कीर्ति चोपड़ा, ललित गर्ग, डॉली मल्होत्रा, किरण दुआ, शिवाली

अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, रश्मि अरोड़ा, ममता, आशा भूटानी, दीपिका, पूनम साहनी, काजल, कंचन, रेनू मल्होत्रा, रेनू शर्मा, विक्रम चौधरी, गीता, सुप्रिया, शालिनी, शैलजा, वंदना, रितु बटेजा, किरण चावला, राकेश बत्रा, सुशांत बत्रा, शशि बत्रा, पिंकी जैन, सुषमा, पवन, अलका जैन, पूजा, साक्षी और कामिनी भदौरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोनों आयोजनों में गणेश महोत्सव ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी सहभागिता का माहौल बनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||