Last Updated:
Vipraj Nigam: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विप्रज निगम इस वक्त एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. उधर वह जापान में टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतने के लिए पसीना बहा रहे हैं तो इधर एक युवती उनके घर के बाहर पहुंच गई, जिसने उनके खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं.
विप्रज निगम एकबार फिर गलत वजहों से चर्चा में
विप्रज के पिता से बात करके वापस लौटीं
बताया गया कि जिस वक्त युवती कार में बैठकर इंतजार कर रहीं थीं, तब विप्रज की मां ही घर में मौजूद थीं. बाद में क्रिकेटर के पिता ने युवती से फोन पर बातचीत की. युवती इसी आश्वासन के बाद वापस लौटीं, जब उनसे कहा गया कि एक हफ्ते बाद इस मामले में बातचीत की जाएगी.
पूरा मामला शुरू से समझिए
दरअसल, विप्रज ने 8 नवंबर 2025 को बाराबंकी कोतवाली में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. विप्रज का आरोप था कि युवती अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है. इसके बाद युवती ने गौतमबुद्धनगर के एक्सप्रेसवे थाने में विप्रज के खिलाफ 16 दिसंबर 2025 को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया.
शादी का झांसा देकर विप्रज ने किया रेप?
युवती का आरोप है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई. मई 2025 में दोनों की मुलाकात हुई. दोस्ती प्यार में बदली और विप्रज ने 29 जुलाई 2025 को नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. मामला इस वजह से ज्यादा गंभीर और पेचीदा है क्योंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है.
आखिरी वक्त पर जापान गए विप्रज निगम
विप्रज निगम भारतीय एशियन गेम के लिए बीसीसीआई के प्लान का हिस्सा नहीं थे. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल होने वाले वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल किया गया है. विप्रज निगम लेग स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो सीधे हाथ से लेग ब्रेक गेंदबाजी के साथ-साथ लंबे-लंबे शॉट्स भी लगाना जानते हैं. उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ-साथ वह यूपीटी-20 लीग में लखनऊ फालकॉन्स जबकि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



