गोंडा में एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव से रेल महकमे में अफरातफरी. दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन. कुसमी जंगल के पास अंडरपास पर हुआ पथराव. 12565 बिहार संपर्कक्रांति एक्प्रेस पर पथराव. पथराव से महिला समेत 3 यात्री घायल. गोंडा रेलवे स्टेशन पर घायलों का कराया गया इलाज. आधे घंटे बाद रवाना की गई एक्सप्रेस ट्रेन. RPF और रेल महकमे के अधिकारी छानबीन में जुटे.
जितेंद्र मिश्रा ने सीईओ का पद किया ग्रहण
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने पूर्ण रूप से राम मंदिर परिसर में किया पदभार ग्रहण. कल देर रात अयोध्या पहुंचे पूर्व एयर मार्शल और राम मंदिर परिसर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र मिश्रा. राम जन्म भूमि परिसर में ही जितेंद्र मिश्रा के नए ऑफिस का किया गया है निर्माण. यात्री सुविधा केंद्र पर बनाया गया है मुख्य कार्यकारी का अधिकारी का ऑफिस. रामलला के दर्शन के उपरांत राम मंदिर परिसर में अपने कार्यालय पहुंचे सीईओ जितेंद्र.
हमीरपुर में तीन वांछित महिलाएं गिरफ्तार
हमीरपुर जिले में तीन वांछित महिलाएं गिरफ्तार. मुस्करा थाना पुलिस ने तीन वांछित महिलाओं को किया गिरफ्तार. कंधौली गांव में हुई मारपीट के मामले में सामने आए थे तीनों के नाम. न्यायालय में पेश न होने पर तीनों महिलाओं के खिलाफ जारी हुआ था वारंट.
दो लोगों की हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया
बागपत में हुए डबल मर्डर का आरोपी 25 हजार का ईनामी बाबा नरेशनाथ उर्फ बाबूराम गिरफ्तार. अपने दो साथियों के साथ मिलकर बाबा ने दो लोगों की हत्या कर मंदिर में दबाया था शव. हत्या को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल भाग गया था हत्यारा बाबा. घटना के दो आरोपी पूर्व में ही जा चुके हैं जेल. चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर में।हुई थी घटना.
प्रयागराज में बढ़ी चोरी की घटनाएं
प्रयागराज शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं. धूमनगंज और शिवकुटी थाना क्षेत्र में दो घरों में हुई चोरी. धूमनगंज की गयासुद्दीन पुर में साइबर कैफे संचालक गोपाल कुमार के घर हुई चोरी. 13 सितंबर की रात पूरा परिवार सुलेम सराय में दधिकांदो मेला देखने गया था. रात करीब 11:30 बजे लौटे तो में दरवाजे की कुंडी टूटी मिली थी. चोरों ने ढाई लाख रुपए नगद और 20 लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में रात 10:15 बजे से 10:35 बजे के बीच पांच संदिग्ध दिखाए दिए हैं. दूसरी घटना शिवकुटी के न्यू मेंहदौरी कॉलोनी में राजमणि यादव के घर पर हुई. 14 सितंबर को भाई की मौत के बाद परिवार आजमगढ़ गया था. 19 सितंबर की रात चोर मैं गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे. बेटी की शादी के लिए रखे करीब 15 लाख रुपए के गहने और एक लाख नगद चोरी कर लिया.
प्रयागराज में चौकी प्रभारी राजेश बाजपेयी निलंबित
प्रयागराज में शिक्षक पर हमले के मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी अरैल राजेश बाजपेयी निलंबित. रामनगर चौराहे के पास कोचिंग से घर जा रही मां बेटियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई थी. लड़कियों की मां मंजू तिवारी ने अपने भाई शिक्षक प्रदीप द्विवेदी को मौके पर बुला लिया. लेकिन बेखौफ आरोपियों ने इसके बाद भी अभद्रता की. आरोपियों ने मामा शिक्षक प्रदीप द्विवेदी पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया था. रामनगर चौराहे के पास बाइक सवार विशाल भारतीय और विशाल पाल ने लड़कियों के साथ बदसलूकी की थी. घटना के समय दोनों लड़कियां कोचिंग से मां के साथ घर जा रही थी. इस मामले में अब तक से हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
कानपुर में बाथरूम में गिरने से युवक की मौत
कानपुर के सीसमाऊ के चंद्र नगर का मामला. बाथरूम में गिरने से युवक के आई गंभीर चोट से हुई मौत. बाथरूम से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज.
हर्षिता श्रीवास्तव खुदकुशी केस में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर गयासुद्दीन पुर मोहल्ले में विवाहित हर्षिता श्रीवास्तव के सुसाइड का मामला. मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज कराया मुकदमा. हालांकि ससुरालियों ने आत्महत्या की बात कही थी. शिवकुटी की रहने वाली 31 वर्षीय हर्षिता श्रीवास्तव की करीब ढाई साल पहले गयासुद्दीनपुर के शिशिर श्रीवास्तव से शादी हुई थी. दंपति की एक डेढ़ साल की बेटी भी है. शनिवार को हर्षिता कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी. कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें सारी लिखते हुए जान देने का जिक्र किया गया था. पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक ले भेजा है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
प्रयागराज के दारोगा के खिलाफ एफआईआर, पत्नी ने की थी खुदकुशी
प्रयागराज के धूमनगंज थाना की नींदा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह की पत्नी के सुसाइड का मामला. पत्नी 29 वर्षीय कंचन शर्मा सुसाइड मामले में दरोगा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर. डीसीपी सिटी सागर जैन ने दरोगा को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है. दरोगा की पत्नी अधिवक्ता कंचन शर्मा ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. करीब 10 महीने पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी. मृतका के परिजनों ने दरोगा के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. 2023 बैच के दरोगा जितेन्द्र सिंह कानपुर के रहने वाले हैं. वह अपनी पत्नी कंचन शर्मा के साथ धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट में नौवें तल पर स्थित फ्लैट में रहते थे. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी.
सोनभद्र में शराब से लदा ट्रक पलटा
सोनभद्र जिले के रजखड़ घाटी में शराब से लदा ट्रक पलटा. चालक मौके से फरार. चावल की बोरियों और भूसी के बीच छिपाकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी शराब. हादसे के बाद सड़क पर बिखरी अंग्रेजी शराब, दुद्धी पुलिस ने कब्जे में लिया. आईबी, रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड की क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलें बरामद. झारखंड नंबर के ट्रक से बड़ी खेप मिलने पर अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका. दुद्धी कोतवाली से करीब एक किमी दूर हादसा, पुलिस की जांच और शराब की गिनती जारी.
बदायूं में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दो की मौत
बदायूं जिले में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने का मामला. दो की मौत, दो घायलों का चल रहा है इलाज. शाहजहांपुर के अवनीश की मलबे में दबकर हुई मौत. नौगवां नासीर नगर के चंद्रभान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल, जिला अस्पताल में भर्ती. अवनीश रिश्तेदारी में आया था, निर्माण के दौरान हुआ हादसा. चंद्रभान की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. थाना पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे. उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर गांव में कल हुआ था हादसा.
औरेया में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप
औरैया जिले में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप. महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने महिला के शव के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. औरैया जिले के बेला इलाके के दलपपुर गांव की घटना.
आगरा में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से पथराव
आगरा जिले में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद. विवाद के दौरान दोनों तरफ से हुआ पथराव. जिस जगह पर हुआ पथराव वहां पर लगाया गया था गणेश प्रतिमा का पंडाल. पथराव के दौरान कई पत्थर पंडाल में गिरे. पंडाल पर गिरे पत्थर तो गणेश प्रतिमा रखने वाली कमेटी ने किया विरोध. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. मौके से 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. थाना सदर क्षेत्र के शहज़ादी मंडी का मामला.
जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर के सीईओ का फुल चार्ज
अयोध्या स्थित राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर का फुल चार्ज. आज से राम मंदिर परिसर और अयोध्या में ही रहेंगे नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने नियुक्त किया है सीईओ.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



