Image Slider


इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को X पर पोस्ट में लिखा- कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं…रेस्ट इन पीस। वहीं शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा- राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। छात्र संवाद का इस्तेमाल PM मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी दिखाता है दूसरी तरफ कांग्रेस ने BJP और RSS पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं, जो सवाल पूछ रहे हैं और जवाबदेही मांग रहे हैं। राहुल ने छात्रों से कहा- सवाल पूछना जरूरी इंदौर में हुए कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, भर्ती, परीक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्रों में जिज्ञासा, ईमानदारी, विनम्रता और निडरता जैसे गुण होते हैं और वे व्यवस्था से सवाल पूछकर जवाब मांगते हैं। राहुल ने कहा कि छात्रों को संस्थानों के कामकाज, परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल करने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के जरिए शिक्षा व्यवस्था में छात्रों का भरोसा फिर से मजबूत करने की बात भी कही। राहुल ने ‘सिस्टम’ पर लगाए कई आरोप राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में एक ऐसा सिस्टम काम कर रहा है, जो छात्रों के सवालों से डरता है। उनके मुताबिक, यह व्यवस्था छात्रों के बजाय ऐसे लोगों को बढ़ावा देती है जो सवाल नहीं करते। उन्होंने इसके लिए ‘अंधभक्त’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजित डोभाल, RSS प्रमुख मोहन भागवत और उद्योगपतियों गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के नाम लिए। राहुल ने आरोप लगाया कि इनका देश के राजनीतिक, संस्थागत और आर्थिक क्षेत्रों पर प्रभाव है। कार्यक्रम में छात्रों ने रोजगार और भर्ती के मुद्दे उठाए कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। राहुल गांधी ने भर्ती और रोजगार से जुड़े सवालों पर उनका समर्थन जताते हुए उनके आंदोलन में शामिल होने की बात कही। कार्यक्रम को कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों के साथ सीधे संवाद के मंच के तौर पर पेश किया। वहीं इंदौर में आयोजन से पहले ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर को लेकर भी BJP और कांग्रेस के बीच विवाद हुआ था। BJP ने इन पोस्टरों को छात्रों की प्रतिक्रिया बताया, जबकि कांग्रेस ने BJP पर इन्हें लगवाने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों के ये दावे एक-दूसरे से अलग हैं।।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||