युवराज हत्याकांड:’किलर’ आन्या ने तीन माह पहले खरीदा था ये सामान, यहां लाश फेंकने कई बार गए, लेकिन मौका न मिला – Yuvraj Murder Case Accused Killer Anya Vats Purchased Pistol Three Months Ago Weapon Recovered From Gurugram
Image Slider
{“_id”:”6aaf6e9e933e7ccea506c1a5″,”slug”:”yuvraj-murder-case-accused-killer-anya-vats-purchased-pistol-three-months-ago-weapon-recovered-from-gurugram-2026-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”युवराज हत्याकांड: ‘किलर’ आन्या ने तीन माह पहले खरीदा था ये सामान, यहां लाश फेंकने कई बार गए, लेकिन मौका न मिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Yuvraj Murder Case – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दक्षिण-पूर्व के लाजपत नगर युवराज हत्याकांड में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद किया है। लाजपत नगर थाना पुलिस को गुरुग्राम के सेक्टर 70 ए से कट्टा मिला है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी युवती आन्या वत्स ने देशी कट्टा करीब तीन महीने पहले खरीदा था।
पुलिस उससे ये पूछताछ करने में लगी हुई है कि युवती ने ये हथियार कहां से और कितने पैसे में खरीदा था। दक्षिण-पूर्व जिले के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ जालसाजी के मामले नई दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाना, ग्रेटर नोएडा और शाहदरा में दर्ज हैं। हालांकि शाहदरा में मामला दहेज का दर्ज हुआ था, मगर उसमें चार्जशीट जालसाजी में दर्ज हुई थी।