Image Slider

होमखेलक्रिकेटODI में जम्पा ने रचा इतिहास, वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Last Updated:

Adam Zampa Record: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

Zoom

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जम्पा ने 9 ओवर में 62 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके साथ ही इस फॉर्मेट में उनके नाम 200 विकेट हो गए. इस 200 से विकेट के साथ ही उन्होंने वनडे में शेन वॉर्न के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. जम्पा वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न से आगे निकल गए हैं.

दरअसल, वॉर्न ने अपने 125वें वनडे में 200 विकेट के आंकड़े को छुआ था, जबकि जम्पा ने ये कारनामा अपने 123वें वनडे मैच में कर दिखाया है. इसके साथ ही जम्पा पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक और राशिद खान के बाद वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले तीसरे लेग स्पिनर बन गए हैं. मुश्ताक ने तो सिर्फ 104 मैचों में 200 विकेट पूरे कर लिए थे. वहीं राशिद खान ने ये कारनामा 115वें वनडे मैच में किया.

जम्पा के नाम 354 इंटरनेशनल विकेट

बता दें कि एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक एक भी टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में उन्होंने लेग स्पिनर के तौर पर खुद को लिमिटेड ओवरों में ही बेहतर करना जारी रखा है. यही कारण है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए बिना एक भी टेस्ट में खेले 350 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट अपने नाम कर चुके हैं. जम्पा के नाम वनडे में अबतक कुल 201 विकेट हो गए हैं. वहीं, टी20 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 118 मैचों में 153 विकेट लिए हैं.

जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे का हाल

वहीं, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच की बात करें तो कंगारू टीम पूरी तरह से हावी रही. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (112), कूपर कोनली (78) और कप्तान मिचेल मार्श (53) की दमदार बल्लेबाजी से 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.3 ओवर में 272 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में जम्पा के अलावा जोश हेजलवुड, मैट रेनेशॉ और कूपर कोनली ने भी 2-2 विकेट लिए जबकि नाथन एलिस और ओलिवर पीक के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||