खराब लाइफस्टाइल से तेजी से बढ़ रहा वजन
चिकित्सक ने बताया कि इसका प्रमुख कारण खराब जीवनशैली है. लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक गतिविधि कम होना, नियमित व्यायाम या योग न करना, पर्याप्त नींद नहीं लेना और लगातार तनाव में रहना वजन बढ़ने की बड़ी वजह बन सकते हैं. इसके अलावा पैकेट फूड, फास्ट फूड, मीठे पेय और जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना भी समस्या को बढ़ाता है. खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है और समय के साथ पेट के आसपास की चर्बी बढ़ सकती है.
पेट की चर्बी को न करें नजरअंदाज
चिकित्सक ने बताया कि खासकर पेट की चर्बी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वजन तेजी से बढ़ रहा हो तो खानपान सुधारने के साथ नियमित पैदल चलना, व्यायाम और पर्याप्त नींद जरूरी है. लगातार वजन बढ़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेकर शुगर, लिवर और अन्य मेटाबॉलिक जांच भी करानी चाहिए.
कमर का आकार लगातार बढ़ रहा है तो सावधान
आगरा जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि वजन बढ़ने के साथ सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कमर का आकार लगातार न बढ़े. यदि शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ कमर भी बढ़ रही है तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बढ़ती कमर शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने का संकेत हो सकती है, जिसका असर आगे चलकर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
डॉ. मित्तल ने कहा कि कमर बढ़ने के पीछे खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव, नींद की कमी और अन्य मेटाबॉलिक कारण हो सकते हैं. ऐसे में इसके वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए रूटीन स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है. यदि कमर का आकार लगातार बढ़ रहा है या वजन तेजी से बढ़ रहा है तो नजदीकी चिकित्सक से संपर्क कर उचित सलाह और जांच जरूर कराएं.
पेट की चर्बी घटाने के लिए शारीरिक गतिविधि जरूरी
आगरा जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि यदि पेट के आसपास लगातार चर्बी बढ़ रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में समय-समय पर रूटीन स्वास्थ्य जांच कराने के साथ अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि तला-भुना, ज्यादा मीठा, पैकेट फूड और जरूरत से अधिक कैलोरी वाले भोजन से दूरी बनानी चाहिए. इसके साथ ही स्वस्थ रहने के लिए योग और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.
रोजाना व्यायाम और योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
डॉ. मित्तल ने बताया कि नियमित शारीरिक गतिविधि वजन नियंत्रित रखने और शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद करती है. हालांकि, योग और व्यायाम किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में कई स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने में मददगार हो सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



