Image Slider

17 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

 

आपका जन्मदिन: 17 सितंबर

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2026, 2035, 2042 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, नौकरी-पेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे हैं वे भी सफल होंगे। 

बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनीतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। 

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi): भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री।

ई.वी. रामासामी (E.V. Ramasamy): भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता।

अंजलि देवी (Anjali Devi): भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता।

अशर (Usher): अमेरिकी गायक, गीतकार और डांसर।

हनी सिंह (Honey Singh): भारतीय रैपर और गायक।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||