Image Slider

IND vs WI Squad 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होना है. चेयरमैन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली BCCI की सिलेक्शन कमिटी आज दिल्ली में बैठक जारी है. इस बैठक में 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ वाइट बॉल फॉर्मेट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा. कहानी में ट्विस्ट है कि रोहित शर्मा के भविष्य के साथ-साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का फ्यूचर भी खतरे में है. सूत्रों की माने तो अजीत अगरकर का कार्यकाल बीसीसीआई नहीं बढ़ाने वाला है.

September 16, 202618:51 IST

India squad LIVE: ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या पर नजर

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए कुछ देर बाद भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. इस बैठक में ऋषभ पंत की व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी और पूरी तरह फिट हो चुके हार्दिक पांड्या का चयन चर्चा का मुख्य केंद्र रहेगा. सेलेक्टर्स की नजरें पंत को एक और मौका देने पर टिकी हैं, वहीं हार्दिक की वापसी से टीम के संतुलन को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है. दोनों फॉर्मेट के लिए संतुलित और मजबूत टीम चुनने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

September 16, 202618:44 IST

India squad LIVE: भारत-विंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे

भारत और विंडीज के बीच तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत वनडे से होगी. सीरीज का पहला वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा 30 को खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी वनडे मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद छह अक्टूबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी.

September 16, 202618:41 IST

LIVE: क्या हार्दिक पंड्या की होगी वनडे टीम में वापसी?

हार्दिक पंड्या को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग खबरें चल रहीं हैं. कुछ लोगों का मानना है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर इस अनुभवी ऑलराउंडर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जगह दी जाएगी जबकि एक धड़ा ये मान रहा है कि पंड्या अभी भी वनडे मैच में छह ओवर से ज्यादा फेंकने के लिए तैयार नहीं हैं. बेंगलुरु में रीहैब से गुजर रहे हार्दिक की कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी 20 सितंबर को होनी है. आपको याद होगा कि चयनकर्ताओं ने उन्हें इंडिया A टीम में चुना है, जो पुडुचेरी में 6 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ लोहा लेगा.

September 16, 202618:24 IST

India squad LIVE: श्रेयस अय्यर की जगह कौन लेगा?

एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले हैं. ऐसे में उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर खेलेंगे, उनसे पहले कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे. यशस्वी जायसवाल को बतौर रिजर्व ओपनर टीम में शामिल किया जा सकता है जबकि रजत पाटीदार मिडिल ऑर्डर में बैकअप विकल्प हो सकते हैं.

September 16, 202617:54 IST

14 जनवरी से खेली जाएगी महिला प्रीमियर लीग (WPL)

बीसीसीआई ने बुधवार को बताया कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा और इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी. बीसीसीआई ने हालांकि अभी डब्ल्यूपीएल के आयोजन के लिए मेजबान शहरों के नामों का खुलासा नहीं किया है. खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर तय की गई है.

September 16, 202617:00 IST

India squad announcement Live: क्या ऋषभ पंत का होगा कमबैक?

ऋषभ पंत भारत के वाइट बॉल सेटअप से पूरी तरह बाहर हैं. मगर ईशान किशन के एशियन गेम्स में बिजी होने के चलते ऋषभ पंत की 15 मेंबर स्क्वॉड में वापसी होती नजर आ रही है. हालांकि केएल राहुल ही वनडे फॉर्मेट में फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल के उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

September 16, 202616:40 IST

IND vs WI LIVE: इंग्लैंड के खिलाफ कोहली लय में दिखे!

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगे बढ़ने के साथ ही विराट कोहली अपनी लय में आ गए. एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में छह गेंदों पर सिर्फ पांच रन बनाने के बाद कोहली ने सोफिया गार्डंस में दूसरे वनडे में 66 गेंदों पर 65 रन बनाकर शानदार वापसी की, इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में 60 गेंदों पर आक्रामक 74 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. कोहली ने तीन मैचों की इस सीरीज का समापन 144 रन और लगातार दो अर्धशतकों के साथ किया.

September 16, 202616:34 IST

India Squad LIVE: सिराज की वापसी हो सकती है!

इंग्लैंड सीरीज के लिए रेस्ट दिए गए मोहम्मद सिराज की भारतीय वनडे टीम में वापसी हो सकती है. टीम में सिराज के साथ गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के नाम हो सकते हैं, जो पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा थे. वहीं, जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स में अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे.

September 16, 202615:43 IST

IND vs WI LIVE: भारत ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज कब खेली थी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी सीरीज 2023 में हुई थी. तब टीम इंडिया कैरेबियन दौरे पर थी. मेहमान टीम 2-1 से जीती थी. आखिरी बार भारत ने 50 ओवर के मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी 2022 की शुरुआत में की थी, जहां मेजबान टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

September 16, 202614:22 IST

IND vs WI LIVE: मीटिंग शुरू नहीं, अब शाम को होगा टीम का ऐलान

सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है. इसे शाम तक के लिए टाल दिया गया है. अब इसके शाम 6 या 6:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है. पहले सिर्फ वनडे टीम का ऐलान होना था, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I और ईरानी कप के लिए भी टीमों का ऐलान किया जाएगा.

September 16, 202614:09 IST

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज से इंजर्ड होकर बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स में भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में इस मिस्ट्री स्पिनर की जगह विपराज निगम को एशियन खेलों के लिए जापान ले जाया जाएगा.

September 16, 202614:04 IST

Indian cricket team announced live: वर्ल्ड कप तक भारत का सफर!

मौजूदा FTP में भारत के 17 मैच बाकी हैं और नई लिस्ट आने पर कुछ और मैच भी जुड़ सकते हैं. फिलहाल भारत को ये सीरीज खेलनी है.

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच (सितंबर-अक्टूबर, 2026)
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच (नवंबर-दिसंबर, 2026)
  • श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच (दिसंबर, 2026)
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच (जनवरी, 2026)
September 16, 202614:00 IST

IND vs WI: तीन वनडे और तीन टी-20 का कार्यक्रम

27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच होंगे जबकि पांच मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

September 16, 202613:40 IST

IND vs WI: अगरकर का जाना रोहित के लिए फायदेमंद?

अगर अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो ये रोहित शर्मा के लिए राहत भरी खबर हो सकती है क्योंकि बीच में ऐसी कई खबरें आईं थीं कि पूर्व भारतीय कप्तान और चीफ सिलेक्टर के बीच रिश्ता ठीक नहीं है. रोहित हर हाल में 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं जबकि मौजूदा चयन समिति उन्हें टीम में शामिल नहीं करना चाहती.

September 16, 202613:33 IST

Ajit Agarkar future: अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा?

खबरों के मुताबिक BCCI चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने वाला है. पहले चर्चा थी कि हेड कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की जोड़ी विश्व कप 2027 तक बनी रहेगी, लेकिन अब अगरकर की जगह नया चीफ सिलेक्टर बनाए जाने की चर्ता है. मीडिया सूत्रों की माने तो पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है. अन्य दावेदारों में साउथ जोन के सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा भी हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||