Image Slider

होमखेलक्रिकेटअभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ये कारनामा

Last Updated:

Abhishek Sharma world record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. यह टी20 इंटरनेशनल में 12वां मौका रहा, जब अभिषेक ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 25 या इससे कम गेंदें लीं. टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने का एक रिकॉर्ड है.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं. वह जब क्रीज पर उतरते हैं तो गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी बज जाती है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भी भारतीय ओपनर ने अपने ही बेखौफ अदांज में बैटिंग करते हुए धमाल मचाया. इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिस मुकाम तक टी20 इंटरनेशनल में अब तक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. दरअसल, अभिषेक 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक ने 12वीं बार यह कारनामा किया.इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तमाम धुरंधर उनसे पीछे हैं.

अभिषेक का ऐतिहासिक कारनामा
दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने 256 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 32 गेंदों में 82 रन की पारी खेली. अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में यह 14वां 50+ स्कोर रहा. खास बात यह है कि इनमें से 12 बार उन्होंने महज 25 या उससे कम गेंदों में पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. यानी जब भी अभिषेक का बल्ला चला है, उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का ज्यादा मौका तक नहीं दिया और तूफानी फिफ्टी जड़कर तहलका मचाया.

सूर्यकुमार यादव भी पीछे
अभिषेक शर्मा ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ रखा है. सूर्यकुमार ने टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंदों में 50+ रन 9 बार बनाए हैं. यानी अभिषेक ने सूर्यकुमार से तीन ज्यादा बार यह कारनामा किया है.

ये कारनामा भी किया
अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे किए. वह गेंदों के लिहाज से दूसरे सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने यह उपलब्धि 3420 गेंदों में हासिल की. वह भारत के लिए सबसे तेज 6000 टी20 रन तक पहुंचने वाले बैटर हैं. ओवरऑल लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज से आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलेन हैं, जिन्होंने यह मुकाम 3386 गेंदें खेलकर हासिल किया. अभिषेक ने इस मामले में आंद्रे रसेल और टिम डेविड को पीछे छोड़ा. रसेल ने टी20 में 3,550 गेंदें खेलकर 6000 रन पूरे किए, जबकि डेविड को इस मुकाम तक पहुचंने के लिए 3,681 गेदें लगी थीं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||