Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • IAF S 400 Missile System Operation Sindoor | India Downs Pakistan Aircraft
नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने 314km की दूरी से पाकिस्तान के एक स्पेशल-मिशन विमान (F-16) को निशाना बनाकर खत्म किया था। रक्षा मंत्रालय की 2025-26 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत की ओर से दावा किए गए सबसे लंबी दूरी के सतह से हवा में किए गए हमलों में से एक है। इसमें कहा गया है कि इस कार्रवाई ने एयरफोर्स की लंबी दूरी की एयर डिफेंस क्षमता को दिखाया। इससे संदेश भी गया कि ज्यादा दूरी पर होना दुश्मन के विमानों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम से सुरक्षित नहीं रख सकता।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों के खिलाफ 7 से 10 मई तक ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। भारतीय सेना ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

एयरफोर्स ने 26 फरवरी को पहली-बार S-400 की फायरिंग का जारी किया था।

एयरफोर्स ने 26 फरवरी को पहली-बार S-400 की फायरिंग का जारी किया था।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||