बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. एक्ट्रेस ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान बताया कि वह फिल्म के साथ चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को इंट्रोड्यूस करने को लेकर ज्यादा नर्वस हैं.
आलिया भट्ट ‘डोंट बी शाय’ को प्रोड्यूस कर रही हैं.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट ने जब फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन वह नए कलाकारों के करियर की शुरुआत का हिस्सा बनेंगी. कैमरे के सामने अपनी पहचान बनाने के बाद अब आलिया पर्दे के पीछे भी अपनी अलग जगह बना रही हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘डोंट बी शाय’ इसी बदलाव की कहानी कहती है. इस प्रोजेक्ट से कई नए चेहरे दर्शकों के सामने आने वाले हैं. फिल्म की कहानी और नए कलाकारों को लेकर आलिया काफी एक्साइटेंड हैं. हालांकि, इस बार उनकी घबराहट किसी अपने किरदार को लेकर नहीं, बल्कि उन चेहरों को लेकर है, जिनके करियर की शुरुआत में वह खुद अहम भूमिका निभा रही हैं.
ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया से पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी लगा कि उन्हें भी इस फिल्म में एक्टिंग करनी चाहिए थी, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मुझे इस फिल्म में एक्टिंग करनी चाहिए थी.’
आलिया ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने से उन्हें एक अलग तरह की खुशी मिली है, क्योंकि वह शुरू से ही इसकी कहानी और इसकी दुनिया बनाने में शामिल रही हैं. उन्होंने कहा, ’14 साल पहले मैंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था और अब इतने सालों बाद मैं चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को इंट्रोड्यूस कर रही हूं और मैं अभी उनसे कहीं ज्यादा नर्वस हूं. क्योंकि, आपके सवाल का जवाब दूं तो, मुझे एक एक्टर होना और कैमरे के सामने रहना पसंद है, लेकिन एक प्रोड्यूसर होने का एक अलग ही तरह का सुकून है.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



