- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौमस विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते 15 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा।
बिहार में लगातार बाढ़ के हालात हैं। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं।
यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई।
राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है। अलवर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। वनकर्मी हाथियों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
बिहार में दियारा में बाढ़ में घिरे लोगों तक नाव से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। एक नाव मानस पंचायत में पहुंची तो लोग पानी में कूदकर राशन लेने लगे।
मध्यप्रदेश के दमोह में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया।
राजस्थान ने अलवर और जयपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से सड़कें डूब गईं।
बिहार के चतरा में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है।
देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 14 जिलों के 2,360 गांवों में बाढ़, 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में करीब 44 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के चलते 27,954 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्व और सीमांचल के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के 16 जिलों में आज बारिश के आसार
भिवानी में शुक्रवार शाम हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कल से दो दिन तेज बारिश का भी अनुमान है। इस बीच प्रदेश के औसत तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन पश्चिमी जिलों में गर्मी अभी बनी हुई है। सिरसा और हिसार में अधिकतम तापमान 37°C के पार रहा। वहीं अंबाला और चरखी दादरी में तापमान 36°C से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी: 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाढ़ की चपेट में 26 जिले
उत्तर प्रदेश में मानसून जाते-जाते फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 60 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और झांसी समेत 20 शहरों में तेज बारिश हुई। गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं और 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मिर्जापुर में पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जबकि फर्रुखाबाद में बाढ़ के कारण स्टेट हाईवे का 400 मीटर हिस्सा डूब गया। पूरी खबर पढ़ें…
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग खुला
देहरादून में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई।
उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में आज भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग शुक्रवार को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। चीरबासा में बादल फटने के बाद रास्ता बंद था। फिलहाल इस मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही बंद रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 29 जिलों में आज बारिश; पश्चिमी हिस्से में गर्मी, तापमान 40°C पार
राजस्थान में करीब एक सप्ताह से सुस्त पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम बदला और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगह तेज हवा भी चली।
हालांकि, बारिश के बावजूद प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर बना हुआ है। यहां कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MP: राज्य में फिर बदला मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश
भोपाल, विदिशा और खंडवा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम में तेज बारिश हुई।
मध्य प्रदेश में ब्रेक के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को भोपाल, दमोह, टीकमगढ़ और विदिशा समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई।
दमोह में निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसूनी सिस्टम अगले 3 दिन तक सक्रिय रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



