Last Updated:
unbreakable cricket record: भूटान के सोनम येशे के नाम टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. 22 साल के इस स्पिन गेंदबाज ने पिछले साल म्यांमार के खिलाफ यह कीर्तिमान नाम किया. अकेले ही इस युवा स्टार ने 8 बल्लेबाजों को आउट करके इतिहास रच दिया था.
भूटान के सोनम येशे का वर्ल्ड रिकॉर्ड.
अकेले ही विकेटों की लगाई झड़ी
22 साल के हो चुके सोनम येशे अकेले ही म्यांमार के बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ साबित हुए. यह रिकॉर्ड सीरीज के तीसरे टी20 मैच में बना. म्यांमार की टीम 5 मैचों की सीरीज के लिए भूटान दौरे पर आई थी. पहले बैटिंग करते हुए भूटान ने 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए. जवाब में सोनम ने ऐसा कहर बरपाया कि म्यांमार की पूरी टीम सिर्फ 9.2 ओवर में 45 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह भूटान ने मैच 82 रन से जीत लिया.
तीन बार हैट्रिक लेने का बनाया मौका
सोनम येशे के पास एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाए. पारी के तीसरे ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए येशे ने शुरुआती दो गेंदों पर विकेट चटकाए. हालांकि, तीसरी गेंद पर विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे. चौथी गेंद पर उन्हें फिर विकेट मिला. पारी के 7वें ओवर में येशे के पास फिर हैट्रिक का मौका आया, जब तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट मिला, लेकिन चूक गए. तीसरी बार नौवें ओवर में हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए. इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर भूटान के स्टार ने विकेट निकाला. खास बात यह यह कि उन्होंने चार ओवर के अपने स्पेल में एक मेडन ओवर भी फेंका.
दो को छोड़कर कोई नहीं छू पाया दहाई का आंकड़ा
म्यांमार के बल्लेबाजों की हालत ये थी कि ओपनर्स को छोड़कर कोई भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. ओपनर्स ने भी दहाई का आंकड़ा सिर्फ छुआ ही था. एक ने 10 तो दूसरे ने 12 रन बनाए. इसके अलावा चार बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला. येशे ने खतरनाक गेंदबाजी से मलेशिया के बॉलर स्याज़्रुल इदरुस का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2023 में 8 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



