Image Slider

Last Updated:

Get rid bed damp from humidity : अक्सर बारिश के मौसम में घर के बिस्तर, गद्दे और तकियों में सीलन आने लगती है. बिस्तर में नमी जमा हो जाती है, जो धीरे-धीरे बदबू में बदल जाती है. ज्यादा नमी रहने पर गद्दे में फंगस और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. गोंडा के घनश्याम मिश्रा लोकल 18 से बताते हैं कि बारिश के दिनों में कई दिनों तक धूप न निकलने की वजह से गद्दे के अंदर नमी जमा होने लगती है. इससे निपटने के लिए दिन में कुछ समय के लिए खिड़की और दरवाजे खोल दें. अगर कमरे में पंखा है तो कुछ देर उसे चलाकर भी नमी कम की जा सकती है. घनश्याम के मुताबिक, बारिश के बीच अगर किसी दिन अच्छी धूप निकलती है तो उसका फायदा जरूर उठाएं.

सुल्तानपुर. बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण घर के बिस्तर, गद्दे और तकियों में सीलन आने लगती है. कई दिनों तक धूप न निकलने पर बिस्तर में नमी जमा हो जाती है और इससे धीरे-धीरे बदबू आने लगती है. ज्यादा नमी रहने पर गद्दे में फंगस और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में लोग अक्सर बिस्तर पर परफ्यूम या खुशबूदार स्प्रे डालकर बदबू दूर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बिस्तर की सीलन और बदबू को काफी हद तक दूर किरा जा सकता है. गोंडा के घनश्याम मिश्रा लोकल 18 से बताते हैं कि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिसका असर घर की बिस्तर, गद्दे और तकियों पर भी पड़ता है. कई दिनों तक धूप न निकलने की वजह से गद्दे के अंदर नमी जमा होने लगती है. इससे बिस्तर से धीरे-धीरे सीलन और बदबू आने लगती है. ऐसे में सबसे पहले कमरे में हवा का आना-जाना बनाए रखना जरूरी है. दिन में कुछ समय के लिए खिड़की और दरवाजे खोल दें, ताकि अंदर की नम हवा बाहर निकल सके. अगर कमरे में पंखा है तो कुछ देर उसे चलाकर भी नमी कम की जा सकती है.

बेकिंग सोडा आएगा काम

घनश्याम मिश्रा बताते हैं कि गद्दे से आने वाली सीलन की बदबू को कम करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए गद्दे की सतह पर हल्की मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़क दें और इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या साफ सूखे कपड़े की मदद से इसे अच्छी तरह हटा दें. बेकिंग सोडा नमी और बदबू को सोखने में मदद करता है. हालांकि, गद्दे को बहुत ज्यादा गीला करने या किसी भी तरल पदार्थ का छिड़काव करने से बचना चाहिए.

धूप निकलते ही तुरंत करें ये काम

घनश्याम के मुताबिक, बारिश के बीच अगर किसी दिन अच्छी धूप निकलती है तो उसका फायदा जरूर उठाएं. गद्दे, तकिए और चादरों को कुछ समय के लिए धूप में रखें. गद्दे को दोनों तरफ से अच्छी तरह हवा और धूप लगने दें. चादर और तकिए के कवर को नियमित रूप से धोकर पूरी तरह सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें. अगर धूप लगातार नहीं निकल रही है तो गद्दे को कमरे में खड़ा करके पंखे की हवा लगाई जा सकती है, जिससे उसमें जमा नमा कम हो सके.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||