Image Slider

सेंट्रल दिल्ली का अजमेरी गेट इलाका आज दोपहर खून से लाल हो गया। थाना कमला मार्केट के पास कुछ निहंग सिखों की गुंडागर्दी और दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक मामूली बात पर हुए विवाद में निहंगों ने सरेआम तलवार निकालकर एक जूस बेचने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि जूस वाले का हाथ कट गया और सड़क पर खून बिखर गया।

घटना सेंट्रल दिल्ली के व्यस्तम इलाकों में से एक, अजमेरी गेट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूस विक्रेता और निहंगों के बीच रुपयों की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने अपनी तलवारें म्यान से बाहर निकाल लीं।

इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, एक निहंग ने जूस वाले पर सीधा तलवार से वार कर दिया। हमले में जूस वाले का हाथ बुरी तरह कट गया और वह दर्द से चिल्लाते हुए वहीं गिर पड़ा। सड़क पर चारों तरफ सिर्फ खून ही खून बिखर गया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे निहंगों को देखकर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी निहंगों को मौके पर ही खदेड़कर पकड़ लिया। 

स्थानीय लोगों ने आरोपियों को दबोचा

व्यस्त सड़क पर सरेआम एक जूस वाले का हाथ काट दिया जाता है। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया है और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल जूस विक्रेता को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमला मार्केट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कमला मार्केट पुलिस अब आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार इन लोगों को किसने दिया?

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||