Image Slider

होमखेलक्रिकेटशेफाली-हरमन-मंधाना, भारत की तीन टॉप तोप, आज बांग्लादेश को कर देगी नेस्तनाबूद

Last Updated:

IND W vs BAN W Women Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दुबई में रात आठ बजे से महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो आठवीं बार टाइटल अपने नाम करने का सपना देखेगी. बांग्लादेश के लिए भारत को रोकना बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है.

Zoom

महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टक्कर.

दुबई: सात बार की चैंपियन भारतीय टीम आज रात आठ बजे बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल खेलने उतरेगी. इतिहास और मौजूदा फॉर्म भले ही हरमनप्रीत की टीम को मजबूत दावेदार बताता है, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में कब गेम पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता इसलिए विरोधी को कतई हलके में नहीं लिया जा सकता. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा.

भारत ने सबसे ज्यादा सात बार जीता है टूर्नामेंट
भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और सारे मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप पोजिशन हासिल किया. ग्रुप स्टेज में भारत ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर सात विकेट से जीत हासिल की. भारत ने अब तक सात बार यह टूर्नामेंट जीता है जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश एक एक बार जीत चुके हैं. श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||