Hardoi News : हरदोई के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन सड़कों को सरकार ने मंजूरी दे दी है.
विधायक रामपाल वर्मा के प्रस्ताव को मिली मंजूरी.
क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा था, जिसपर मुहर लगा दी गई है. मंजूरी के साथ ही तीन नई सड़कें बनाने की इस परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके पूरा होते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और कई हजार लोगों को राहत मिलेगी. बता दें, सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 8.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.
यह हैं तीन नई सड़क
- मंजूर किए गए कामों में सिरौली कन्जौरा मार्ग से धनाराम मॉडर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है. इस सड़क के लिए 3 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये मंजूर हुए हैं.
- दूसरा काम ऊगपुर से महमूदपुर कला तक मिसिंग लिंक मार्ग का नवनिर्माण है. इसके लिए 1 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये मंजूर हुए हैं.
- तीसरा काम भैंनगांव प्राथमिक विद्यालय से कुलमिनखेड़ा मार्ग तक मिसिंग लिंक का नवनिर्माण है. इसके लिए 3 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये मंजूर हुए हैं.
विधायक रामपाल वर्मा ने इन कामों की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास और जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में तीनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया चल रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


