Image Slider


लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर लद्दाख के मुद्दे पर सरकार से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो 19 से 24 सितंबर तक फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने लेह और कारगिल के नेताओं ने 9 सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक पर निराशा जताई। उनका कहना है कि बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं आया और लद्दाख की मांगों पर भी सरकार ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। नेताओं के मुताबिक, सरकार ने स्थानीय शासन और जमीन से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव न करने का आश्वासन भी नहीं दिया। बैठक में अगली बैठक अक्टूबर में करने का फैसला ही प्रमुख नतीजा रहा। वांगचुक ने कहा कि इससे सरकार पर भरोसा कम और अविश्वास बढ़ रहा है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||