Image Slider

असलहा से फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो वायरल
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के भाटन खेड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक असलहे में कारतूस डालकर फायरिंग करता नजर आ रहा है. वीडियो में आसपास मौजूद कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रयास कर रही है.

बदायूं में बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार
बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में बिजनौर हाईवे पर खैरी गांव के पास बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकरा गया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक घर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ.

अंबेडकरनगर में नकली और डुप्लीकेट दवाओं के खिलाफ एक्शन
अम्बेडकरनगर जिले के नकली और डुप्लीकेट दवाओं के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जैतपुर थाना क्षेत्र के गौरीचांदपुर में प्रशासन, पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. मकान से भारी मात्रा में दवाओं के रैपर, फर्जी लेबल, खाली डिब्बियां, बोतलें और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई. मौके से हीट श्रिंक टनल मशीन और होलोग्राम भी मिले. योगीराज ब्रांड समेत कई कंपनियों के नाम की पैकेजिंग सामग्री बरामद होने का दावा किया गया है. मामले में मकान मालिक शिवम पाण्डेय समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों पर BNS और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. छापेमारी के दौरान मिले कमला पसंद के आठ डिब्बों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं. प्रशासन ने कहा है कि नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन
हमीरपुर जिले में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ ने जिला मुख्यालय के रमेडी मोहल्ले में सघन चेकिंग अभियान चलाया. एसडीओ शहजाद खान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी करते छह लोगों को मौके से पकड़ा गया. टीम ने मीटर और बिजली कनेक्शनों की जांच की, जिसमें अनियमितता मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई. विभाग की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा.

लखनऊ यूनिवर्सिटी की हॉस्टल फीस बढ़ने पर बवाल
लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी और सुविधाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी है. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल फीस सात हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है. फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों ने मैत्री भवन में प्रदर्शन किया. छात्रों ने हॉस्टल में सुविधाओं की कमी को लेकर भी सवाल उठाए. रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की पानी की टंकी की बदहाल स्थिति पर छात्रों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि टंकी के अंदर कीड़े और मच्छर पनप रहे हैं. NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने भी हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए. छात्रों का कहना है कि फीस बढ़ाने के बावजूद सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया है.

दारोगा अतुल सिंह का शराब पीते हुए वीडियो वायरल
उन्नाव जिले के सदर कोतवाली के सुतिया तारा चौकी पर तैनात दरोगा अतुल सिंह का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो अप्रैल महीने का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एसपी जेपी सिंह ने दरोगा अतुल सिंह को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच सीओ सिटी विनी सिंह को सौंपी गई है. वायरल वीडियो में चौकी पर दरोगा के शराब पीने का दावा किया जा रहा है. मामला सदर कोतवाली के सुतिया तारा चौकी का है.

रायबरेली में शख्स को बेटे और पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला
रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के कान्हमऊ में जमीन अपने नाम न करने को लेकर पत्नी और बेटों पर पति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे और उनकी मां अपने ताऊ के साथ बाहर रहते हैं. जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद पति की हत्या की बात सामने आई है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इटावा में पिकअप की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
इटावा जिले में सिविल लाइन इलाके के लुहन्ना चौराहा के पास बेकाबू पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता शेषवीर सिंह ऑटो से मंडी में सब्जी खरीदने जा रहा था. इसी दौरान पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. शेषवीर सिंह कचौरा रोड पर सब्जी की दुकान चलाता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कानपुर में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या
कानपुर में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या. काकादेव के ओम चौराहे पर सड़क पर पेशाब करने से रोकना कारोबारी अमित कुमार को भारी पड़ा. शराबियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान मौत हो गई. वारदात CCTV में कैद, एक दर्जन आरोपियों को विरासत में लेकर की जा रही पूछताछ.

चंदौली में 4 करोड़ का सोना बरामद
चन्दौली जिले में 4 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार. गियर बॉक्स के नीचे बने गुप्त बॉक्स में छिपा था सोना. बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था करोड़ों का सोना. नवही पुलिया हाईवे पर पुलिस और स्वाट/SOG की संयुक्त कार्रवाई. KIA Carens, पांच मोबाइल समेत सोने की सिल्लियां बरामद. आयकर व राजस्व आसूचना विभाग की मौजूदगी में जांच, सोना सुपुर्द.

कासगंज में दबंगों ने 13  साल के किशोर को दी तालिबानी सजा
कासगंज जिले में दबंगों का कहर. दबंगों ने मानवता को किया तार-तार. दबंगों ने 13 वर्षीय किशोर को दी तालिबानी सजा. दबंगों ने चोरी के आरोप में 13 वर्षीय किशोर से की मारपीट. दबंगों पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. वीडियो वायरल होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश. किशोर की मां की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में जुटी. गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के नगला चिना गांव का मामला.

कानपुर के सेंट्रल बैंक में लगी आग
कानपुर के सेंट्रल बैंक की बिल्हौर शाखा में लगी आग. आग लगने से मची अफरातफरी. बैंक खुलने से पहले ही बैंक में लगी आग. बैक के अंदर से धुआं निकलता देख हुई जानकारी. दमकल विभाग को दी गई सूचना. दमकल की गाड़ी पुलिस और बैंक का स्टाफ पहुंचा. बैंक कर्मचारियों ने बैंक का ताला खोला आग को बुझाने का प्रयास जारी. बिल्हौर थाना क्षेत्र की घटना.

इटावा में बेकाबू ट्रैक्टर दुकानों में घुसा
इटावा जिले में बेकाबू ट्रैक्टर दुकानों में घुसा. बाइक क्षतिग्रस्त. बेकाबू ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दो दुकानों और बिजली के खंभे से जा टकराया. हादसे में परचून व सब्जी की दुकान का सामान और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. ट्रैक्टर को तेज गति से आता देख लोग इधर-उधर भाग गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया. इटावा जिले के बकेवर का मामला.

बदायूं में गोकशी के आरोपी का एनकाउंटर
बदायूं जिले में गोकशी के आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़. मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस ने की घेराबंदी. घेराबंदी के दौरान गौतस्कर तनहिर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में मारी गोली. अभियुक्त द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी हुआ घायल. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व गोकशी के उपकरण किए बरामद. अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला रोड के8 घटना.

वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्वाट टीम और इंदिरापुरम पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर के साथ मुठभेड़. बदमाश के पैर में गोली लगने से हुआ घायल. कुल 2 बदमाश पकड़े गए. चोरी की गाड़ी बरामद. गाजियाबाद में इंदिरापुरम के ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया कि देर रात को स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना इंदिरापुरम द्वारा थाना क्षेत्र इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी. तभी एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार सामने से आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया तो उक्त ब्रेजा कार सवार व्यक्ति कार को न रोककर कार को मोड़कर भागने लगे. पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर गाड़ी बाये तरफ टकरा गई व कार सवार कार से उतरकर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे. पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में कार को चला रहे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया.

उन्नाव में चलती कार बनी आग का गोला
उन्नाव जिले में अज्ञात कारणों से चलती कार में लगी आग. देखते ही देखते कार में लगी भीषण आग. कार सवारों ने समय रहते कार से निकलकर बचाई जान. कार में आग लगने की सूचना पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कार में आग लगने से ट्रैफिक को रोका गया. आग लगने की वजह से गंगा पुल पर रुका रहा ट्रैफिक. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नए गंगा पुल का मामला.

सुल्तानपुर में वेल्डिंग करते वक्त फटा सिलेंडर
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय के बघौना बाजार में गैस वेल्डिंग की दुकान पर काम करते समय सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा. विस्फोट की चपेट में आने से दुकान संचालक मोहम्मद मोईद गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है. अचानक हुए इस जोरदार धमाके से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||