Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Handwara Terrorist Arrest: Hizbul Mujahideen Hybrid Terrorist Held In J&K
40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मंजूर अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह संगठन के कहने पर आतंकी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस को हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक मॉड्यूल की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। यह मॉड्यूल हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके में सक्रिय था।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने 24 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले थे।

वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।

शोपियां में गिरफ्तार तीन संदिग्ध आतंकियों के साथ सुरक्षा बल।

शोपियां में गिरफ्तार तीन संदिग्ध आतंकियों के साथ सुरक्षा बल।

सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, ग्रेनेड और IED बरामद

इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में सुरक्षाबलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद किए थे। अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक खाली घर से भी हथियार बरामद किए।

सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक खाली घर से भी हथियार बरामद किए।

7 अप्रैल: 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:लश्कर का मेंबर था

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया था। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी थे और बाकी उनके मददगार थे। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरेरा के रूप में हुई। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं, दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||