- कॉपी लिंक
घटना मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा में हुई।
तेलंगाना के मंत्री वकिटी श्रीहरि एक वीडियो में प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट को CPR देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेलंगाना विधानसभा का है।
घटना की 4 तस्वीरें…
मंत्री के आसपास मौजूद लोगों ने अधिकारी को CPR देकर उठाने की कोशिश की।
मंत्री के बाद वहां मौजूद डॉक्टर अधिकारी की स्थिति देखने पहुंचे।
अधिकारी जमीन पर गिरे पड़े थे, इसी बीच डॉक्टर उनकी जांच कर रहे थे।
सभी ने अधिकारी को उठाकर अस्पताल में ले गए।
घटना के बाद विधानसभा में अफरा-तफरी मच गई
नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिससे विधानसभा में अफरा-तफरी मच गई। मंत्री वकिटी श्रीहरि ने तुरंत उन्हें CPR देना शुरू किया। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
सीपीआर क्या है
सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी इमरजेंसी लाइफ सेविंग प्रोसिजर है, जो तब की जाती है, जब हृदय की धड़कन रुक जाती है। सीपीआर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है। भले ही आपको सीपीआर देना न आता हो, आप सिर्फ अपने हाथों का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



