नितिन नबीन यूपी में फूकेंगे चुनावी बिगुल, मेरठ से होगा आगाज, फिर अमित शाह और बीएल संतोष
Image Slider
Last Updated:
UP Assembly Election News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी भी तेज कर ली है. सभी राजनीतिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ अब चुनावी दौरे की भी शुरुआत की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मेरठ आने वाले हैं.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मेरठ दौरा प्रस्तावित.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में सियासी समीकरण साधने के साथ-साथ अब भारतीय जनता पार्टी चुनावी बिगुल फूंकने की भी तैयार कर चुकी है और इसकी जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ली है. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह और बीएल संतोष सूबे का दौरा करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यूपी के छह संगठनात्मक क्षेत्रों का दौरा करेंगे. पश्चिम क्षेत्र के मेरठ दौरे से नितिन नवीन चुनावी शंखनाद करेंगे. वहीं बीएल संतोष का 10 और 11 सितंबर को लखनऊ दौरा प्रस्तावित है.
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…