कब बदलेगी यह तस्वीर?:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 21वें नंबर पर दिल्ली, कागज पर सफाई, सांसों में अब भी जहर – Delhi Ranked 21st In Swachh Vayu Survekshan 2026
Image Slider
{“_id”:”6a9ef18cd5bf0da83f0e6d1a”,”slug”:”delhi-ranked-21st-in-swachh-vayu-survekshan-2026-2026-09-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कब बदलेगी यह तस्वीर?: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 21वें नंबर पर दिल्ली, कागज पर सफाई, सांसों में अब भी जहर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM IST
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में दिल्ली 21वें स्थान पर पहुंची, पर प्रदूषण राष्ट्रीय मानकों से काफी दूर है। सरकार ने इसके लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
दिल्ली की हवा (फाइल फोटो) – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की हवा भले ही सर्दियों में सांस लेना मुश्किल कर देती हो, लेकिन केंद्र सरकार के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 21वें स्थान पर पहुंच गई है। पिछले साल दिल्ली 32वें स्थान पर थी। रैंकिंग में दिल्ली की प्रदूषण नियंत्रण कोशिशों और उनके अमल को भी परखा गया है, इसलिए यह रैंक हवा के साफ होने का प्रमाण नहीं है। असली तस्वीर यह है कि प्रदूषण कम करने के तमाम प्रयासों के बावजूद दिल्ली की हवा अभी भी राष्ट्रीय मानकों से काफी दूर है। अब आने वाली सर्दी बताएगी कि कागज पर हुए प्रयास जमीन पर सांसों को कितना राहत दे पाए।