Image Slider

गाजियाबाद। पुरानी रंजिश के चलते गाजियाबाद के रईसपुर गांव में एक घर में घुसकर पिता और उनके दो बेटों पर चाकू-तलवार से हमला किया गया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुबन बापूधाम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमजद ने बताया कि वह अपने बेटों साजिद और राशिद के साथ घर पर थे। तभी आरोपी अमजद अपने साथियों युसूफ, समीर और सोहेब के साथ आया। उन्होंने चाकू और तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के सामान में भी तोड़फोड़ की, जिससे भारी नुकसान हुआ। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||