Kangana Ranaut News: हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्कूल खोलने की बात कही है. मंडी में दिशा कमेटी की मीटिंग में कंगना का रौद्र रूप देखने को मिला था, जिसमें वह अधिकारियों पर भड़क गई थी.
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत.
शिमला. हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से संचालित स्कूल खोलने की वकालत की. राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है.
सांसद कंगना की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उस हालिया प्रस्ताव के बाद आयी है जिसमें उन्होंने अपने राज्य में कम से कम 1,000 विद्या भारती संस्थान स्थापित करने की बात की थी. विपक्षी दलों ने अधिकारी के बयान की आलोचना की थी.
हिमाचल के मंडी जिले में ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पीटीआई- वीडियो से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने अधिकारी की पहल का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहूंगी कि जब राज्य में हमारी सरकार सत्ता में आए तो हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी योजनाएं शुरू की जाएं. यह एक अच्छी पहल है और इसे हिमाचल प्रदेश में भी लागू किया जाना चाहिए.’’ रनौत ने आरएसएस को राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बताया और कहा कि संगठन ने कई स्कूल स्थापित किए हैं और संकट के समय में लगातार देश की सेवा की है.
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आरएसएस द्वारा संचालित स्कूल और शैक्षिक पहल, एकलव्य मॉडल स्कूल जैसे संस्थान और नीट परीक्षा की तैयारी कराने वाले स्कूल ग्रामीण एवं दूरदराज के इलाकों में बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं. अधिकारियों के अनुसार आरएसएस का शिक्षा प्रकोष्ठ विद्या भारती पश्चिम बंगाल में अपने स्कूल नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रहा है और अगले कुछ वर्षों में राज्य के सभी 345 प्रखंडों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रहा है. इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने अधिकारी के बयान की आलोचना करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार आरएसएस से जुड़े स्कूल कैसे खोल सकती है. उन्होंने आरएसएस को ‘अपंजीकृत संस्था’ बताया था.
About the Author
Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



