UP News Live Update: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक व आपराधिक खबरों के जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी की इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे के तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे
यूपी लाइव न्यूज.
लखीमपुर खीरी जिले में बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई तेज रफ्तार कार. 3 की मौत. कार में लगी भीषण आग. 2 की मौके पर जलकर मौत. 1 की इलाज के दौरान मौत. 3 गंभीर रूप से घायल. सीतापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार रात. ओयल पुलिस चौकी के पास की घटना.
Prayagraj News: प्रयागराज में दो पक्षों के बीच खूनी विवाद
प्रयागराज जिले में मुठ्ठीगंज इलाके में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दो पक्षों में हुआ विवाद. रविवार रात विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट- पत्थर चले. इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर पहुंच कर हॉकी और बेसबॉल के डंडों से जमकर पिटाई की. हमले में कुछ महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर मुट्ठीगंज और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.
Saharanpur News: शादाब चौहान का अखिलेश यादव पर तंज
सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने पर बिफरे AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान. साथ ही उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी जमकर तंज कसे. शादाब चौहान ने कहा कि मुसलमानों पर अत्याचार पर सपा के विधायक सांसद चुप क्यों. 2 दिन पहले अखिलेश का दौरा कहीं मैच फिक्सिंग तो नहीं. लोगों को घरों में नजरबंद करके मस्जिद तोड़ी गई. कानूनी पहलुओं पर लड़ाई लड़ेगी AIMIM. AIMIM के अधिवक्ता प्रतिनिधि मंडल को सहारनपुर जाने से रोका गया.
Gonda Encounter News: गोंडा में पुलिस-बदमाश के बीच एनकाउंटर
गोंडा जिले में पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हो गया. पुलिस और एसओजी टीम से बदमाश की मुठभेड़ हुई. इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई. गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बदमाश की पहचान यश प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. इसके अलावा बिना नम्बर की बाइक और नकदी भी बरामद की गई है. शराब सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को दिया था अंजाम. 70 हजार लूटकर फरार हुआ था बदमाश. नगर कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट.
Etawah Bus Accident: इटावा में डबल डेकर बस जलकर हुई खाक
इटावा जिले में दिल्ली से आ रही डबल डेकर बस जल कर हुई खाक. आग की शिकार बनी बस दिल्ली से हमीरपुर के राठ जा रही थी. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना होने का लगाया जा रहा है अनुमान. करीब 40 के आसपास यात्रियों की बची है जान. सभी यात्रियों का लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक. दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू. सुबह चार बजे के आसपास हुआ है आग लगने का वाकया. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बड़ी मुश्किल से पाया जा सका है काबू. आग की सूचना पर सीओ सिटी,एसडीएम समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने हुआ है हादसा.
Agra News: आगरा में नशे में धुत्त लड़कों ने भगवान की मूर्तियों से की छेड़छाड़
आगरा जिले में शराब के नशे में धुत्त लड़कों ने भगवान की मूर्तियों से की छेड़छाड़. मंदिर में रखी मूर्तियों को उनके स्थान से हटा कर दूसरी जगह पर रखा. सूचना पर पहुंचे स्थानीय निवासी. स्थानीय लोगों से भी अभद्रता करने का आरोप. अरुण और राहुल को स्थानीय लोगों ने पकड़ा. दोनों लड़कों ने शराब के नशे में धुत्त होकर घटना को दिया था अंजाम. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. दोनों आरोपी लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया. मौके पर शांति व्यवस्था कायम. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कछपुरा मस्जिद के सामने की घटना.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



