Image Slider

Last Updated:

Lucknow To Purvanchal Expressway Link Project: लखनऊ में एक और एक्सप्रेसवे का ऐलान हो गया है. राज्य सरकार ने एक नए 6 लेन ग्रीनफील्ड ‘लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे’ का ऐलान किया है. करीब 4776 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 51 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. इससे दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार तक जाने वाले लोगों के दो घंटे का सफर घटकर मात्र 25 से 30 मिनट रह जाएगा.

Zoom

लखनऊ में बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत.

Lucknow Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में एक और एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है. 50 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से 5 बड़े एक्सप्रेसवे कनेक्ट होंगे. इसकी वजह से दिल्ली से पूर्वांचल, बिहार के साथ-साथ झांसी और बुंदेलखंड जाना काफी आसान हो जाएगा. लोगों के सफर का समय दो घंटे घटकर 45 मिनट तक रह जाएगा. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख एजेंसी यूपीडा (UPEIDA) द्वारा वेस्ट यूपी को पूर्वांचल और बिहार तक सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए इस हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है.

यह नया लिंक एक्सप्रेसवे देश और प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का काम करेगा. इसमें आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं. उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा इस शानदार प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा चुकी है. यदि कोई वाहन दिल्ली से पूर्वांचल की ओर जा रहा है, तो उसे अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाने के लिए लखनऊ शहर के किसी भी तंग रास्ते पर रुकने या फंसने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के साथ एक नया इंटरचेंज भी बनाया जाएगा, जिससे बुंदेलखंड, झांसी, अलीगढ़ और लखनऊ के डिफेंस रूट को बंदरगाहों और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||