Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड के ‘नंबर वन’ गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ में आए भूचाल और पत्नी सुनीता आहूजा के धोखे वाले गंभीर आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए नजर आए हैं . एक इवेंट के दौरान इमोशनल होकर गोविंदा ने फैंस से दिल की बात कही और मुश्किल दौर में सपोर्ट मांगा . साथ ही उन्होंने अपनी नई फिल्मों के साथ कमबैक का बड़ा ऐलान भी कर दिया है . जानिए गोविंदा ने अपने रिश्ते के विवादों और तलाक की खबरों पर क्या नया खुलासा किया है .

Zoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हीरो नं 1 एक्टर गोविंदा को भला कौन नहीं जानता है. गोविंदा उन स्टार्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से एक हिट मूवीज दी हैं. बॉलीवुड के चीची कॉमेडी और एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं. हालांकि गोविंदा इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. बीते कुछ समय से एक्टर की शादीशुदा जिंदगी में चल रही है अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

इतना ही बात तलाक तक पहुंच चुकी थी, हालांकि लास्ट मूमेंट पर गोविंदा की वाइफ सुनीत अहूजा ने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी. फिलहाल मामला अभी कुछ दिनों से शांत था, लेकिन अब एक बार फिर दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. जिसमें इस बार गोविंदा ने वाइफ सुनीता पर कमेंट किया है, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

गोविंदा ने मांगा सपोर्ट

पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में आई खटास और धोखे के आरोपों के बीच अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है . हाल ही में एक पब्लिक इवेंट के दौरान गोविंदा ने इन विवादों पर बात करते हुए अपने फैंस से मुश्किल वक्त में सपोर्ट की मांग की है. दरअसल हाल ही में ठाणे में आयोजित यूथ शक्ति दही हांडी इवेंट में पहुंचे गोविंदा ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी और अपने दिल की बात रखी . पत्नी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं और वो ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ क्लीन हो जाए . गोविंदा ने फैंस से इमोशनल होकर कहा कि जैसे सालों साल आप लोगों का प्यार मिला है, वैसे ही आगे भी आपके सहयोग और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है.

तलाक की अर्जी और धोखा देने के आरोप

बीते कुछ समय से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में भारी भूचाल आया हुआ है . रिपोर्ट्स के मुताबिक बात तलाक तक पहुंच गई थी, हालांकि बाद में सुनीता ने अपनी अर्जी वापस ले ली . सुनीता ने एक्टर पर कई तरह के धोखे और अफेयर के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

कमबैक की तैयारी में गोविंदा

इन तमाम पर्सनल विवादों के बीच गोविंदा अब सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं . उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि वो रूपा और दुनियादारी जैसी दो नई फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं . गोविंदा को उम्मीद है कि उनके चाहने वाले एक बार फिर उनकी फिल्मों को उतना ही प्यार देंगे और वो इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाएंगे .

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||