Image Slider

होमताजा खबरदेशLIVE: स्वतंत्र की कोर्ट में होगी पेशी, थाने पर हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

Last Updated:

Swatantra Bhardwaj News Live: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी. दिल्ली पुलिस ने उन्हें कल देर शाम बुलंदशहर से हिरासत में लिया था. गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. इस बीच पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज पुरानी एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ी है, जबकि पॉक्सो की धाराओं में अलग से नया मुकदमा दर्ज किया गया है. अब कोर्ट में पेशी के दौरान आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी.

LIVE: स्वतंत्र की कोर्ट में होगी पेशी, थाने पर हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शनZoom

दिल्ली में स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षक दल के लोग पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. (फोटो X@anushkagarg2000/)

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज को कल देर शाम बुलंदशहर से हिरासत में लिया था. इसके बाद पुलिस उन्हें दिल्ली लेकर आई है और अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी है. भारद्वाज की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही उनके समर्थन में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए. समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. इससे पहले भी स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर मामला उस समय गरमा गया था, जब उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और उसमें हुई कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हुआ था.

मामले में दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज पुरानी एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ी है. वहीं, पॉक्सो की धाराओं के तहत उनके खिलाफ अलग से नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है. ऐसे में गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कानूनी पेंच और बढ़ गया है. दूसरी तरफ, भारद्वाज के समर्थन में पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं. अब सबकी नजर पटियाला हाउस कोर्ट में होने वाली पेशी पर है, जहां पुलिस गिरफ्तारी के आधार और आगे की जांच को लेकर अपना पक्ष रख सकती है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||