Last Updated:
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर चल रहे विवाद में स्वतंत्र भारद्वाज का बयान सामने आया है. स्वतंत्र ने माना कि निशु आजाद के पिता के सिर पर वार उसने किया था, लेकिन उनका दावा है कि यह सेल्फ डिफेंस में हुआ. उसने कहा कि वह शुरुआत में सीजेपी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन में गया था. उसके मुताबिक बाद में वहां उस पर हमला करने की कोशिश हुई. इसी दौरान उसने खुद को बचाने के लिए जवाब दिया. स्वतंत्र ने हाथ में कड़ा होने और वार के दौरान उसके सिर पर लगने की बात भी कही. राहुल गांधी के आरोपों के बीच स्वतंत्र ने पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही है.
राहुल गांधी के आरोपों के बीच स्वतंत्र भारद्वाज ने जंतर-मंतर विवाद पर सफाई दी.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर सियासी विवाद अब एक और मोड़ ले चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति पर हमला करने वाले आरोपी को बचाया जा रहा है. इसी बीच इस पूरे विवाद में स्वतंत्र भारद्वाज का बयान सामने आया है. स्वतंत्र ने माना कि उसने निशु आजाद के पिता के सिर पर वार किया था. हालांकि, उनका कहना है कि यह हमला उसने अपनी सुरक्षा में किया. स्वतंत्र ने दावा किया कि वहां पहले उनके ऊपर कई लोगों ने हमला करने की कोशिश की. ऐसे में उसने खुद को बचाने के लिए जवाब दिया. उसने यह भी कहा कि वह शुरुआत में सीजेपी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन में गए थे.
विवाद उस समय और बढ़ गया जब निशु आजाद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी से मदद मांगी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. इसके बाद राहुल गांधी ने निशु को समर्थन देने की बात कही. अब स्वतंत्र ने अपने पक्ष की पूरी कहानी बताई है. उसका कहना है कि उन्हें जानबूझकर अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है. उसने दावा किया कि प्रदर्शन में जाने का उनका मकसद विरोध करना नहीं था. वह शुरुआत में मांगों के समर्थन में वहां गए थे. लेकिन बाद में माहौल बदल गया और उन पर ही हमला होने लगा.
निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।
साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने… https://t.co/m1mgH655hw
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



