दिल्ली:रोहिणी में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीड़िता और मां-दादी पर हमला, एफआईआर दर्ज – Three Youths Attacked A Minor And Their Family In Rohini
Image Slider
{“_id”:”6a99149c78ab9222570001a0″,”slug”:”three-youths-attacked-a-minor-and-their-family-in-rohini-2026-09-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीड़िता और मां-दादी पर हमला, एफआईआर दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:04 PM IST
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा और उसके परिवार पर हमला किया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जिले में 10वीं क्लास की एक नाबालिग लड़की पर उसके घर के पास तीन लड़कों ने कथित तौर पर हमला किया, क्योंकि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया था। जब उसकी 80 साल की दादी और 45 साल की मां ने बीच-बचाव किया, तो उन पर भी हमला कर दिया। परिवार के तीनों घायल सदस्यों को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।