• 15 सितंबर से ओमीक्रॉन वन में शुरू होगी सफाई, नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा अभियान
• बिल्डरों और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को भी जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश
• जल विभाग ने जारी किया तिथिवार शेड्यूल, प्रभावित क्षेत्रों के लिए बनाई गई विशेष व्यवस्था
• पानी की समस्या पर हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत मिलते ही उपलब्ध कराया जाएगा टैंकर
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता के मद्देनजर भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जलाषयों की सफाई की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्राॅन वन से होगी। प्राधिकरण ने सभी जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। प्राधिकरण स्वच्छ जलापूर्ति के लिए तय समयावधि में जलाशयों की सफाई कराता रहता है। स्वच्छ पानी की आपूर्ति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाषयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार षेड्यूल जारी कर दिया है। षेड्यूल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से जलाषयों की सफाई कराई जाएगी।
इस दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेषर कम रहेगा। अगर कहीं पानी नहीं पहुंचता है तो टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों/अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को पत्र लिखकर सोसाइटी परिसर में बने जलाषयों की सफाई कराने के भी निर्देष दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई केे दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर कर लें। पानी की खपत कम करें। जलाषयों की सफाई के दौरान प्राधिकरण का सहयोग करें।
भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल
तिथि——प्रभावित एरिया
15 से 17 सितंबर-ओमीक्राॅन वन
21 से 23 सितंबर-ओमीक्राॅन वन ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
24 से 26 सितंबर-ओमीक्राॅन वन ए, जीएच-03 सोसाइटी
28 से 30 सितंबर-म्यू टू
01 से 3 अक्तूबर-लोटस वैली सोसाइटी
05 से 7 अक्तूबर-सेक्टर ज्यू वन, ईब्ल्यूएस सोसायटी
8 से 10 अक्तूबर-सेक्टर-36 और 37
12 से 14 अक्तूबर-बीएचएस-16 सोसाइटी
15 से 17 अक्तूबर-अल्फा वन व टू
19 से 21 अक्तूबर-ग्रेटर नोएडा स्पोट्र्स काॅम्पलेक्स
22 से 24 अक्तूबर-गामा वन, गामा टू, बीटा वन, बीटा टू
26 से 28 अक्तूबर-डेल्टा वन, टू व थ्री
29 से 31 अक्तूबर-सेक्टर म्यू वन ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
02 से 04 नवंबर-चाई-4 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
05 से 7 नवंबर-एससी/एसटी हाॅस्टल
12 से 14 नवंबर-सेक्टर 10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
16 से 18 नवंबर-बालक इंटर काॅलेज
19 से 21 नवंबर-सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
25 से 27 नवंबर-संकल्प सोसाइटी
पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें काॅल
पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों, 7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100 पर काॅल कर सकते हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

