Image Slider

होमताजा खबरनॉलेज4 सितंबर रात 2.55 बजे… अंधेरे में आसमान चीरेगा इसरो का बाहुबली, ऐसे देखें लाइव

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

ISRO GSLV-F17 EOS-05 Launch: भारत 4 सितंबर को अपना अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 लॉन्च करने जा रहा है. यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रात 2:55 बजे होगी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है. आम लोग लॉन्च व्यू गैलरी से इस ऐतिहासिक पल का लाइव नजारा देख सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह सैटेलाइट एग्रीकल्चर और नेशनल सिक्युरिटी के लिए बेहद अहम है.

4 सितंबर रात 2.55 बजे… अंधेरे में आसमान चीरेगा इसरो का बाहुबली, ऐसे देखें लाइवZoom

4 सितंबर 2026 को लॉन्च होगा इसरो का EOS-05 सैटेलाइट. (Photos : ISRO)

नई दिल्ली: भारत के स्पेस मिशन में एक बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो पूरी तरह से तैयार है. 4 सितंबर को देश का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा. इस मिशन का नाम जीएसएलवी-एफ17 / ईओएस-05 है. यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी. रात के समय जब दुनिया सो रही होगी, तब भारत का रॉकेट आसमान चीरता हुआ निकलेगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने कहा, ‘जीएसएलवी-एफ17 मिशन 4 सितंबर को सुबह 02:55 बजे लॉन्च के लिए निर्धारित है’. सबसे खास बात यह है कि आम लोग भी इस ऐतिहासिक लॉन्चिंग को अपनी आंखों से देख सकते हैं. स्पेस सेंटर की लॉन्च व्यू गैलरी से आप इसे लाइव एंजॉय कर सकते हैं.

आखिर क्या है ईओएस-05 सैटेलाइट और क्यों है ये भारत के लिए इतना ज्यादा जरूरी?

ईओएस-05 एक बेहद हाईटेक अर्थ ऑब्जर्वेशन स्पेसक्राफ्ट है. इसे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट कहा जा रहा है. स्पेस साइंस की दुनिया में इसे जीआईएसएटी-1ए के नाम से भी जाना जाता है. इस भारी-भरकम सैटेलाइट का वजन लगभग 2367 किलोग्राम है. यह जीएसएलवी रॉकेट की 19वीं उड़ान होगी.

यह सैटेलाइट भारतीय उपमहाद्वीप की लगभग रियल-टाइम और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजरी देगा. इससे नेचुरल डिजास्टर की मॉनिटरिंग में बहुत मदद मिलेगी. इसके अलावा एग्रीकल्चर सेक्टर और नेशनल सिक्युरिटी के लिए भी इसका डेटा गेमचेंजर साबित होगा.

लॉन्च के लिए तैयार है इसरो का बाहुबली रॉकेट. (Photo : ISRO)

आम दर्शक कैसे देख सकते हैं इस रॉकेट लॉन्चिंग का लाइव नजारा?

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||