Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Rajat Patidar catch: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 92 रन की पारी खेलने वाले वैभवन सूर्यवंशी दूसरी पारी में 43 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए. बड़ा शॉट लगाने की फिराक में वह डीप मिड विकेट पर रजत पाटीदार द्वारा लपके गए.
रजत पाटीदार ने लिया वैभव सूर्यवंशी का शानदार कैच
बेंगलुरु: शायद वैभव सूर्यवंशी का इरादा था कि वह सेंट्रल जोन के खिलाफ 159 रन के आसान लक्ष्य के जवाब में अपनी टीम ईस्ट जोन को जिताकर ही मैदान से बाहर आएंगे. मगर 15 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज की डिक्शनरी में ‘संभलकर खेलना’ जैसा शब्द ही नहीं है. शायद यही वजह है कि 14वें ओवर में यश ठाकुर को चार बाउंड्री मारने के बाद वह एक और छक्का उड़ाना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री के करीब रजत पाटीदार ने उनका एक शानदार कैच लपक लिया.
छक्का मारने के चक्कर में आउट हुए वैभव
बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल के तीसरे दिन वैभव ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई. 14वें ओवर में मीडियम पेसर यश ठाकुर की पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का, तीसरी पर चौका और चौथी पर भी चौका मारने के बाद वह बेसब्र हो गए.
What. A. Catch 😮
Central Zone captain Rajat Patidar pulls off an absolute blinder 🔥
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


