Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बीते सोमवार को हुए ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं कुछ लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बता दें कि आदिल के पिता नौशाद को साल 2024 में पुलिस ने पटाखा केस में ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.
कौशांबी अवैध पाटाखे की फैक्ट्री में धमाका.
पहले भी पटाखा फैक्ट्री मामले में जेल जा चुका है नौशाद
तबाही के मंजर और जितनी भारी मात्रा में पटाखों को सावधानी से प्रशासन द्वारा दूसरी जगह ले जाया गया था. 100 मीटर के दायरे में आए 8 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए. साथ ही फैक्ट्री पूरी की पूरी जमींदोंज हो गई. यह वही फैक्ट्री है, जिसका लाइसेंस दो साल पहले सस्पेंड हो चुका था और मालिक को जेल भेज दिया गया था. लेकिन डेल से बाहर आने के बाद आदिल ने फिर से बारूदों का ढेर बनाना शुरू कर दिया. लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी.
साल 2024 में फैक्ट्री से मिला था 12 किलो बारूद
बता दें कि मनौरी गांव की आबादी 25000 है. गांव से बाहर करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर नई बस्ती बस रही है. 8 से 10 घर भी बन चुके हैं. यहीं पर नौशाद यानी कि आदिल के पिता ने कई साल पहले पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस लिया था. साल 2024 में 8 अक्तूबर को नौशाद के गोदाम से 12 किलो बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी. इसके अगले दिन नौशाद को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया. उसका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया. नौशाद की ही फैक्ट्री में 31 अगस्त विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई. 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. 3 तो पूरी तरह से ढह गए.
आधा किलोमीटर तक बिखरा मलबा
विस्फोट की तीव्रता खुद बता रही है कि मौके पर कितना बड़ा खतरा जमा था. धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई दी. वहीं मलबा और विस्फोट के अवशेष करीब आधा किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले. फैक्ट्री के सामान के साथ ईंट, सरिया और मकानों का मलबा भी दूर-दूर तक बिखर गया. हादसे में क्षतिग्रस्त एक मकान का आरसीसी पिलर भी करीब 500 मीटर दूर जाकर गिरा. विस्फोट कितना खतरनाक था कि फैक्ट्री से करीब 200 मीटर दूरी स्थित एक तीन मंजिला मकान की पहली और दूसरी मंजिल की एक तरफ की दीवारें उड़ गईं. आसपास के 5 मकानों के पिछले हिस्से भी जमींदोंज हो गए.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



