Amazing Theft: उन्नाव से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के एक शिव मंदिर का है, जहां 28 अगस्त को एक शातिर चोर ने चोरी की ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. चोर ने मंदिर के गर्भगृह में रखे शिवलिंग से नाग चुराने से पहले पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग के पैर छुए और नमन किया. इसके बाद उसने नाग को बैग में छिपाया और बाहर खड़ी अपनी बाइक, जिस पर ‘आदियोगी’ का स्टीकर लगा था, उस पर सवार होकर फरार हो गया. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.
मंदिर में शिवलिंग को प्रणाम करता चोर. (स्क्रीन ग्रैब)
यह पूरी घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर फैल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर के अंदर दाखिल होता है और सीधे शिवलिंग के पास बैठ जाता है. हैरानी की बात यह है कि चोरी को अंजाम देने से ठीक पहले वह शख्स पूरी श्रद्धा अंदाज में शिवलिंग के चरण स्पर्श करता है और कई बार हाथ जोड़कर नमन करता है. भगवान को धोखा देने की इस अजीबोगरीब हरकत से लोग काफी हैरान है.
बैग में नाग छिपाकर बाइक से फरार
शिवलिंग से आशिर्वाद लेने के बाद चोर ने धातु के नाग (मुकुट) को बड़ी सफाई से वहां से हटाया. फिर मौका पाते ही अपने साथ लाए बैग में पैक कर लिया. इसके बाद वह बिना किसी डर के इत्मीनान से मंदिर से बाहर निकला. मंदिर के बाहर उसकी एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर ‘आदियोगी’ (Adiyogi) का स्टीकर लगा हुआ दिख रहा था. चोर उसी बाइक पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गया.
पुलिस खंगाल रही फुटेज, आरोपी की तलाश जारी
यह पूरा वाकया मंदिर में लगे हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इलाके में लोगों के बीच चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है. स्थानीय श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि एक तरफ चोर भगवान के प्रति झूठी आस्था और भय दिखाने का नाटक कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर की पवित्रता को कलंकित कर रहा है.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


