Image Slider

Last Updated:

31 August 2026 School Holiday: आज यानी 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को मूसलाधार बारिश के अलर्ट के चलते कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. अल्मोड़ा, देहरादून, चमोली, नैनीताल और सुल्तानपुर में कक्षा 1 से 12वीं और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है. जानिए अपने शहर का ताजा मौसम और स्कूलों की छुट्टी का पूरा अपडेट.

Zoom

31 August 2026 School Holiday: तेज बारिश के चलते आज कई जिलों में स्कूल बंद हैं

नई दिल्ली (31 August 2026 School Holiday). मूसलाधार बारिश के चलते देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आज 31 अगस्त 2026 को प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग की तरफ से जारी भारी बारिश और जलभराव की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के स्थानीय जिलाधिकारियों और शिक्षा अधिकारियों ने यह फैसला लिया है. अगर आप भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं तो जान लें कि आज क्लास लगेगी या नहीं.

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सड़कें पानी में डूब चुकी हैं और कई जगह भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. इसी को देखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, चमोली और पौड़ी गढ़वाल समेत यूपी के सुल्तानपुर जिले में आज आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन का कहना है कि बच्चों को किसी भी तरह के जोखिम में नहीं डाला जा सकता. इसलिए स्थिति सामान्य होने तक सतर्कता बरती जा रही है.

सुल्तानपुर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी गई है. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बीआरसी (BRC) पर चल रहा एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण स्थगित नहीं होगा. वह अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही जारी रहेगा.

बागेश्वर और देहरादून: ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन सख्त

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं, राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है.

अल्मोड़ा, नैनीताल और चमोली का अपडेट

पहाड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. अल्मोड़ा में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश दिए हैं. नैनीताल जिले में भी खराब मौसम के चलते आज स्कूल बंद रहेंगे. उधर, चमोली जिले में देर रात से जारी बारिश कुछ समय के लिए थमी है. लेकिन मौसम विभाग के तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आज सभी स्कूलों में छुट्टी रखी गई है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||