Image Slider

होमखेलक्रिकेटइमाम उल हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में बबाल, पूर्व क्रिकेटर ने फोड़ा बम

Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के पारी की शुरुआत नहीं की. इमाम को लेकर बताया गया है कि उन्हें काफ इंजरी हुई है, जिसके कारण प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद वह ओपन नहीं कर पाए. इसी बीच अब ये कहा जा रहा है कि इमाम को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है वह सिर्फ बहाना बना रहे हैं.

Zoom

इमाम उल हक की चोट पर उठे सवाल

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक की चोट पर बवाल मचा हुआ है. चोट के कारण इमाम पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत नहीं कर पाए, जिसके कारण पूरी टीम सिर्फ 110 रन के स्कोर पर सिमट गई. वहीं, अब इमाम की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान मच गया है. पूर्व क्रिकेटर और कोच फैसल इकबाल का मानना है कि इमाम चोट का बहाना बना रहे हैं.

एक युट्यूब चैनल से बात करते हुए फैसल इकबाल ने कहा, “अगर नासिर हुसैन ने मुझसे पूछा होता तो मैं उन्हें कल ही बता देता कि हरी पिच देखकर और फेक इंजरी का बहाना बनाकर बाहर जाने के बाद इमाम बैटिंग करने वापस नहीं आने वाले थे. मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं. मैं दो साल तक बलूचिस्तान टीम का हेड कोच रहा हूं और मैंने उनके सारे ड्रामे देखे हैं.”

घरेलू क्रिकेट में बलूचिस्तान से खेलते हैं इमाम

फैसल इकबाल ने इमाम उल हक पर जो आरोप लगाए हैं वह काफी गंभीर हैं. घरेलू क्रिकेट में फैसल की कोचिंग में खेल चुके इमाम के कारण इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हालत खराब हुई है. इमाम के बल्लेबाजी नहीं करने से पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडराने लगा है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||