Image Slider

होमखेलक्रिकेटLive: एशिया कप में भारत का थाईलैंड से पहला मैच, कुछ देर में होगा टॉस

Last Updated:

india women vs thailand women live score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज करने उतरेगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले का कुछ देर में टॉस होने वाला है.

Zoom

भारत बनाम थाईलैंड महिला एशिया कप मैच लाइव.

india vs thailand women’s asia cup 2026 live: विमेंस एशिया कप 2026 में आज से टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हो रही है. टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत की टक्कर थाईलैंड से है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. वहीं, टॉस आधे घंटे पहले 7.30 बजे होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज जीत से करना चाहेगी. भारत विमेंस टी20 एशिया कप की सबसे सफल टीम है. उसने तीन बार खिताब अपने नाम किया है. अब भारत की नजरें चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने पर हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||