Lucknow Latest News : लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गईं भाजपा मंडल मंत्री के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया. देर रात चोर मेन गेट और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए.
भाजपा मंडल मंत्री विमलेश शर्मा के घर चोरी.
विमलेश शर्मा की ओर से 29 अगस्त 2026 को मोहनलालगंज कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक, वह 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपनी मौसी के घर गई थीं. इसी दौरान रात में चोरों ने उनके घर के मेन गेट और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे मां की पेंशन के 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.
तहरीर में बताया गया है कि चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर भी ले गए. चोरी हुए सामान में सोने का हार, झुमकी, चैन, तीन अंगूठियां, नाक की बेसर, मांग टीका, मंगलसूत्र और सोने का लॉकेट समेत चांदी के आभूषण शामिल हैं. तहरीर में चांदी की पायल, पाजेब, चेन और अन्य आभूषण चोरी होने की बात भी लिखी गई है.
सुबह पड़ोसी की सूचना मिलने पर विमलेश शर्मा को घर में चोरी की जानकारी हुई. वह घर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी भाजपा नेताओं को भी दी गई. सूचना पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



