Image Slider


Engineer's wife found hanging.



मुरादनगर। डिफेंस कॉलोनी निवासी इंजीनियर की पत्नी ने फंदा पर लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी दिव्यांशु नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। दो वर्ष पहले उनकी शादी झांसी निवासी कंचन के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को कंचन ने पंखे से चुन्नी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। संवाद


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||