Image Slider

Last Updated:

Mimi Chakraborty: मिमी चक्रवर्ती की सूजा हुआ चेहरा, चोटिल होंठ और बिखरे बालों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरें देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है?

नई दिल्ली. बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर एक्टिव मिमी ने कुछ तस्वीरों को राखी पर शेयर किया, जिसको देखने के बाद फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई. मिमी चक्रवर्ती ने जैसे ही अपनी ये ‘असली’ तस्वीरें पोस्ट कीं, देखते ही देखते वायरल हो गईं. हर कोई उनके जल्द ठीक होने का दुआ करने लगा. तस्वीरों में एक्ट्रेस का चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है और बिखरे बाल देख हर कोई पूछने लगा कि आखिर ये हुआ कैसे? 

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका चेहरा काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है. वहीं, उनके होठों पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ मिमी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस पूरी घटना की जानकारी भी शेयर की और बताया कि आखिर उनके साथ क्या हुआ. फोटो साभार-@mimichakraborty/Instagram

मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके चेहरे से लेकर पैर तक कुछ दिक्कत देखने को मिल रही है. शेयर की गई तस्वीरों में से एक में जहां उनके गाल सूजे हुए हैं और होठ में भी चोट के निशान हैं तो वहीं एक अन्य तस्वीर में पैर में भी कुछ दिक्कत है. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि आखिर उनके गाल में सूजन क्यों है. फोटो साभार-@mimichakraborty/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

फोटो शेयर करते हुए मिमी चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा, ‘एक दांत निकल गया. एक गाल सूजा हुआ है. कुछ टांके लगे हैं. होंठ पर चोट है. पैरों में ऐंठन है. बिखरे बाल. बिना मेकअप का चेहरा. कॉफी…डॉगी. यही सब दोहराना.’ फोटो साभार-@mimichakraborty/Instagram

‘कैमरे के पीछे कोई ग्लैमर टीम नहीं है. मैं तो ऐसी ही उठती हूं’ जैसा कोई दिखावा नहीं. बस एक आम इंसान की जिंदगी का एक बहुत ही आम हफ्ता. शायद हमने ऑनलाइन ‘परफेक्ट’ दिखने को इतना नॉर्मल बना दिया है कि असलियत दिखाना अचानक बहादुरी जैसा लगने लगा है. असल में ‘असली’ दिखना भी काफी कूल है.’ फोटो साभार-@mimichakraborty/Instagram

मिमी चक्रवर्ती ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, कॉमेंट बॉक्स में रिएक्शन आने शुरु हो गए. फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की. एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘अपना ख्याल रखना, मजबूत लड़की’, एक और लिखता है- ‘आप अब भी मेरी जान-पहचान में सबसे बेहतरीन इंसान हो’. एक ने कमेंट में लिखा- ‘जल्द ठीक हो जाइये, आपके जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हूं’. फोटो साभार-@mimichakraborty/Instagram

आपको बता दें कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और टीएमसी की सांसद रह चुकी हैं. फरवरी 2024 में मिमी ने कहा था कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है और पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. मिमी का कहना था कि वह 2022 में ही इस्तीफा देना चाहती थीं, लेकिन पार्टी ने तब उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था. फोटो साभार-@mimichakraborty/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||