Image Slider

लोनी। बार्डर थानाक्षेत्र के इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित घर के बाहर खेल रही तीन वर्ष की मासूम बच्ची को कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है।


सागर भल्ला निवासी इंद्रापुरी काॅलोनी स्थित गुरुद्वारा रोड पर परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 22 अगस्त शाम करीब छह बजे उनकी बेटी नव्या (3) घर के पास गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते हुए आई और बेटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुई बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वैशाली स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, आरोपी चालक मौका पाकर भाग गया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||