Image Slider

Last Updated:

UP News Live: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक व आपराधिक खबरें के जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे.

Zoom

यूपी लाइव न्यूज.

जालौन में मिला बुजुर्ग का शव
जालौन जिले में दुकान के चबूतरे पर मिला 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव. उरई कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास का मामला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मामले की सूचना. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से मोर्चरी में रखवाया. बुजुर्ग की अभी तक नहीं हो सकी पहचान. पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी.

जालौन में जहरीले सांप के डंसने से नानी-नाती की मौत
जालौन जिले में जहरीले सांप के डंसने से नानी और मासूम नाती की मौत. मामा गंभीर. कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव में दर्दनाक घटना. रक्षाबंधन मनाने मामा के घर आया था 5 वर्षीय मासूम. बारिश के बाद बिल से निकले जहरीले सांप ने तीन लोगों को डंसा. सोते समय मासूम प्रियांशु और उसके मामा पवन को सांप ने डंसा. पास में रहने वाली नानी देवकी को भी सर्पदंश. इलाज के दौरान 5 वर्षीय प्रियांशु और 55 वर्षीय नानी देवकी की मौत. 10 वर्षीय मामा पवन की हालत गंभीर, उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती. एक ही परिवार में दो मौतों से मचा कोहराम. रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं.

सीएम योगी को राखी बांधेंगी महिलाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रक्षाबंधन पर स्नेहबंधन कार्यक्रम. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. सुबह 11 बजे से 5 कालिदास मार्ग आवास पर रक्षाबंधन पर स्नेहबंधन कार्यक्रम का आयोजन होगा.

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी आज मनाएंगे रक्षाबंधन
प्रयागराज जिले में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आज मनाएंगे रक्षाबंधन का पर्व. सुबह 11:00 बजे पुलिस लाइन में महिला पुलिस अधिकारियों और महिला आरक्षी बहनों से राखी बंधवाएंगे. दोपहर 12:15 बजे मुट्ठीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी बहनों, कार्यकर्ताओं और घर परिवार के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाएंगे. मंत्री नरेंद्र गोपाल गुप्ता नंदी भाई बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार भी देंगे.

हमीरपुर में सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित तीन घायल
हमीरपुर जिले में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर घायल. हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी गांव में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सुमेरपुर CHC में भर्ती कराया. घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी गांव का मामला.

बलिया में ठगी और चोरी के आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
बलिया में ठगी और चोरी करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़. एक आरोपी की पैर में लगी गोली तथा दूसरा आरोपी मौके से हुआ गिरफ्तार. गांव गांव घर-घर घुम कर महिला के आभूषण की ठगी व करते थे चोरी. पूछताछ मे बताया की 21 और 24 अगस्त को बर्तन साफ करने के बहाने से की थी आभूषण की चोर. उधरन गांव में आरोपियों ने महिला से ठगी करते हुए आभूषण लेकर हुए थे फरार. भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रेमरजा गांव के पास हुआ मुठभेड़.

सोनभद्र के युवक की हरियाणा में युवक की हत्या
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव के व्यक्ति की हरियाणा में हत्या का आरोप. मृतक रविंद्र की 4 मार्च 2026 को हरियाणा में हत्या किए जाने का दावा. पोस्टमार्टम के बाद शव 6 मार्च को गांव लाया गया, परिजनों को चेहरा तक नहीं देखने देने का आरोप. आनन-फानन में अंतिम संस्कार कराने और हत्या की बात छिपाने का आरोप. पत्नी की तहरीर पर चोपन पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. घटना को लेकर आरोपियों पर धमकी और मारपीट के भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

अखिलेश यादव सैफई में मनाएंगे रक्षाबंधन
इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रक्षाबंधन पर्व अपने गृह गांव सैफई में मनाएंगे. सुबह दस बजे से सैफई स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव स्थानीय लोगों से करेंगे मेल मुलाकात. देर रात 11 बजे के आसपास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से सैफई पहुंचे हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||